देश

माखन-मिश्री से लेकर मोर-मुकुट तक… इस जन्माष्टमी बाजारों में बरसेगा रिकॉर्ड पैसा

Janmashtami Trade 2026:भारत में त्योहार केवल सांस्कृतिक पहचान ही नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों के भी मुख्य आधार हैं. रक्षाबंधन के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर देशभर के बाजारों में भारी चहल-पहल है.

जन्माष्टमी न केवल आस्था और भक्ति का महापर्व है, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत का भी अनूठा संगम है. वर्ष 2026 में जन्माष्टमी के अवसर पर देश भर के बाजारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जो भारतीय ‘सनातन अर्थव्यवस्था’ की मजबूती को दर्शाता है.

40,000 करोड़ के रिकॉर्ड व्यापार की संभावना

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुमान के अनुसार, इस वर्ष जन्माष्टमी पर देशभर में 40,000 करोड़ से अधिक का व्यापार होने की संभावना है. उपभोक्ता मांग में वृद्धि, धार्मिक पर्यटन के विस्तार और आधुनिक रिटेल के कारण पिछले वर्षों की तुलना में व्यापार में लगभग 30% का उछाल देखा जा रहा है. 2024 में यह आंकड़ा 25,000 करोड़ और 2025 में 30,000 करोड़ था.

‘वोकल फॉर Local’ का व्यापक प्रभाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान का असर त्योहारों के बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. ग्राहक अब भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं. पूजा सामग्री, लड्डू गोपाल के वस्त्र, बांसुरी, मुकुट और सजावटी सामानों के लिए स्वदेशी वस्तुओं की मांग सबसे अधिक है, जिससे स्थानीय कुटीर उद्योगों और सूक्ष्म व लघु कारोबारियों को अभूतपूर्व लाभ मिल रहा है.

विभिन्न क्षेत्रों की आर्थिक हिस्सेदारी

जन्माष्टमी से जुड़े इस विशाल कारोबार में विभिन्न उद्योगों का योगदान इस प्रकार है:

  • डेयरी, मिठाई व माखन-मिश्री: 20%
  • धार्मिक पर्यटन, होटल व परिवहन: 15%
  • फूल, मालाएं व सजावट: 12%
  • पूजा सामग्री व पूजन किट: 10%
  • पारंपरिक परिधान व वस्त्र: 10%
  • फल, सूखे मेवे व प्रसाद: 10%
  • अन्य उपभोक्ता वस्तुएं: 10%
  • लड्डू गोपाल की मूर्तियां, झूले व श्रृंगार: 8%
  • उपहार, खिलौने व गृह सजावट: 5%

धार्मिक पर्यटन और आजीविका का सशक्त माध्यम

मथुरा-वृंदावन, द्वारका, नाथद्वारा, दिल्ली, मुंबई और जयपुर जैसे प्रमुख कृष्ण धामों में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से धार्मिक पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है. इससे होटल, परिवहन, रेस्तरां और स्थानीय हस्तशिल्प से जुड़े लोगों के लिए आय के नए अवसर पैदा हुए हैं. किसान, फूल उत्पादक, मूर्तिकार और महिला उद्यमी इस पर्व से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं.

सनातन अर्थव्यवस्था की वास्तविक शक्ति

जन्माष्टमी का यह अवसर यह साबित करता है कि भारत में त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं हैं. यह परंपरा से रोजगार और भक्ति से बाजार को जोड़ने वाली एक ऐसी समावेशी आर्थिक श्रृंखला है, जो समाज के हर वर्ग तक समृद्धि पहुंचाती है.

यह भी पढ़ें-एसटीपी घोटाला मामले में आरोपी सत्येंद्र जैन को राऊज एवेन्यु कोर्ट से बड़ी राहत, सशर्त मिली जमानत

-भारत एक्सप्रेस

कोमल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता

Recent Posts

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

5 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

33 minutes ago

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने रचा नया इतिहास…! स्थापना के 8 साल में अभूतपूर्व प्रगति पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…

46 minutes ago

पाक की बड़ी साजिश? ड्रोन से आरडीएक्स भेजने के बाद अब पटरी उड़ाने की खौफनाक चाल, एजेंसियों के उड़े होश

 Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…

53 minutes ago

अगले कुछ घंटे 13 राज्यों में मुरासु का कहर…! बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…

2 hours ago

आज बन रहा है खास एन्द्र और ब्रह्म योग! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…

3 hours ago