देश

22 से 28 अक्टूबर तकके लिए हो जाए तैयार: ‘युवाओं को इतिहास जोड़ने की पहल’, गाजियाबाद में सजेगा ‘जानता राजा’ का मंच

दिल्ली के ऐतिहासिक अशोक होटल में ‘दिव्य प्रेम सेवा मिशन’ की ओर से प्रबुद्ध संगोष्ठी और परिवार मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस खास कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और शौर्य पर आधारित विश्व प्रसिद्ध महानाट्य ‘जानता राजा’ के एक विशेष रूपांतरण की प्रस्तुति रही, जिसने वहां मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

गाजियाबाद में सजेगा ‘जानता राजा’ का मंच

दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी अक्टूबर में होने वाले विशाल आयोजन का संदेश लोगों तक पहुंचाना था. आयोजकों ने बताया कि आगामी 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जानता राजा’ महानाट्य का बड़ा आयोजन किया जाएगा.

इस महानाट्य के माध्यम से नई और युवा पीढ़ी को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके अदम्य साहस, वीरता और उच्च नैतिक आदर्शों से रूबरू कराने का प्रयास किया जा रहा है. ‘दिव्य प्रेम सेवा मिशन’ के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम के अनुसार, यह सिर्फ एक ऐतिहासिक नाटक नहीं है, बल्कि युवाओं को उनके गौरवशाली इतिहास और जीवन-मूल्यों से जोड़ने की एक राष्ट्रव्यापी पहल है.

दिग्गजों से भरी रही महफिल

कार्यक्रम में कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और स्थानीय विधायक चंदन चौधरी की गरिमामयी मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

संगोष्ठी के दौरान राष्ट्रवादी कवि चिराग जैन का विशेष काव्य पाठ भी हुआ, जिसने पूरे माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया. मंच से बोलते हुए डॉ. कृष्ण गोपाल और कपिल मिश्रा ने शिवाजी महाराज के जीवन को आज के समय में हर युवा के लिए सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत बताया.

इतिहास से जुड़ेंगे युवा

‘दिव्य प्रेम सेवा मिशन’ पिछले कई वर्षों से सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है. आयोजकों की कोशिश है कि गाजियाबाद में 22 से 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस 7 दिवसीय महानाट्य में ज्यादा से ज्यादा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और युवाओं को जोड़ा जाए, ताकि वे भारत के समृद्ध इतिहास से प्रेरणा लेकर अपने जीवन की सही दिशा तय कर सकें.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में 22 से 28 अक्टूबर तक होगा ‘जानता राजा’ महानाट्य, युवाओं को शिवाजी महाराज के जीवन से जोड़ने की पहल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

23 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

38 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

57 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago