1 सितंबर से क्या-क्या बदलेगा?
September Rule Change: हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं. 1 सितंबर को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नए रेट जारी करेंगी. अगस्त में जहां कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं. इस बार घरेलू गैस के दाम में बदलाव आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैं.
LPG e-KYC की आखिरी तारीख
अगर आप चाहते हैं कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर बिना किसी दिक्कत के मिलता रहे तो 31 अगस्त तक ई-केवाईसी पूरी करनी होगी. IOCL, BPCL और HPCL ने इसकी डेडलाइन बढ़ाई थी. अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो 1 सितंबर से सिलेंडर महंगा पड़ सकता है या सप्लाई में समस्या आ सकती है.
हवाई ईंधन और CNG-PNG के नए रेट
सितंबर की शुरुआत में एटीएफ यानी एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतें भी बदलेंगी. इसका सीधा असर हवाई यात्रा के खर्च पर होगा. इसके साथ ही CNG और PNG के दामों में भी संशोधन देखने को मिल सकता है. यानी सफर और रसोई दोनों पर असर पड़ने वाला है.
टाटा और हुंडई कारें होंगी महंगी
कार खरीदने वालों के लिए सितंबर की शुरुआत झटका देने वाली होगी. टाटा मोटर्स ने 1 सितंबर से अपनी कारों और एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. यह बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल इंजन वाली गाड़ियों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी लागू होगी. हुंडई ने भी इस साल तीसरी बार कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें-हिमस्खलन से फटा नदी का सीना या भूकंप ने मचाई तबाही? नेपाल बाढ़ की असली वजह क्या?
एयरपोर्ट पर नया नियम
विदेश यात्रा करने वालों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया आसान हो जाएगी. अब बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी. यात्री मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन पूरा कर सकेंगे. इससे यात्रियों को समय और परेशानी दोनों से राहत मिलेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



