देश

‘संसद उखाड़ देंगे, नेपाल जैसा हाल करेंगे…!’ CJP के ‘कॉकरोच’ बने ‘जहरीले बिच्छू’?

Jantar Mantar Controversy 2026: नीट परीक्षा में धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो’ मार्च में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आंदोलन की आड़ में देश विरोधी नारे लगने शुरू हो गए. दरअसल संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे इस हुजूम में शामिल कुछ उपद्रवियों ने न केवल देश विरोधी और आपत्तिजनक बयानबाजी की बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए ‘संसद उखाड़ने’ और भारत का हाल ‘नेपाल जैसा’ करने की सीधे-सीधे धमकियां दे डालीं.

बता दें कि सोशल मीडिया पर इन उपद्रवियों के वीडियो तेजी से वायरल (Jantar Mantar Protest Viral Video) हो रहे हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस से इन शरारती तत्वों पर सख्त से सख्त एफआईआर दर्ज करने की कड़क मांग उठ रही है.

प्रदर्शनकारी की खुली गुंडागर्दी का Video वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक कैमरे के सामने आकर सरेआम गुंडागर्दी की भाषा बोलता दिखाई दे रहा है. वह खुलेआम कह रहा है कि अगर शिक्षा मंत्री और सरकार से इस्तीफा नहीं मिला तो संसद भवन को उखाड़ फेंका जाएगा और दिल्ली का हाल नेपाल जैसा कर दिया जाएगा.

 

इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हजारों यूजर्स ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए इस युवक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है. CJP द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से फूल और महापुरुषों की तस्वीरें लेकर मार्च निकालने की अपील की आड़ में इस तरह की हिंसा भड़काने वाली भाषा ने पूरे आंदोलन की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पीएम और गृह मंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक नारेबाजी

संसद मार्च शुरू होने से ठीक पहले जंतर-मंतर पर माहौल पूरी तरह से गर्माया हुआ था, जहां कुछ प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बेहद अमर्यादित और आपत्तिजनक नारे लगाते हुए देखा गया. एक अन्य वीडियो (Jantar Mantar Protest Viral Video) में हरियाणा से आए एक प्रदर्शनकारी ने उग्र तेवर दिखाते हुए कहा कि उन्हें केवल शिक्षा मंत्री का नहीं बल्कि सीधे प्रधानमंत्री का इस्तीफा चाहिए.

बता दें कि उसने चुनौती देते हुए कहा था कि 20 तारीख को संसद के भीतर सरकार नहीं बल्कि दो-तीन लाख युवा बैठे मिलेंगे और तोड़फोड़ करेंगे. इस तरह खुलेआम देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को धमकियां देने के वीडियो अब पुलिस जांच के दायरे में हैं.

पुलिस से सीधी भिड़ंत, सुरक्षा बल अलर्ट(Jantar Mantar Protest)

सड़क पर भड़की इस उग्रता के बीच जब प्रदर्शनकारियों ने मंडी हाउस और पार्लियामेंट स्ट्रीट पर लगाए गए सरकारी बैरिकेड्स को जबरन तोड़ने और संसद भवन की ओर घुसने की कोशिश की, तो पुलिस को सख्त रुख अपनाना पड़ा. दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों ने स्थिति को बेकाबू होने से रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और संसद भवन के पास पहुंचे उग्र प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े. शांतिपूर्ण सत्याग्रह का ढोंग रचकर संसद घेरने पहुंचे इन अराजक तत्वों के खिलाफ अब दिल्ली पुलिस वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

52 seconds ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

27 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

36 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

47 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

49 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago