देश

सोनिया गांधी से माफी की मांग को लेकर मधुबाला महाजन 25 मार्च को जंतर-मंतर पर देंगी धरना, जानें क्या है मामला

25 मार्च 2025 को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है. राजस्थान के भीलवाड़ा से मधुबाला महाजन राष्ट्रपतिजी द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में धरने पर बैठेंगी. इस धरने का उद्देश्य कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति को कथित रूप से “पुअर लेडी” कहे जाने के विरोध में माफी की मांग करना है.

मधुबाला महाजन का कहना है कि राष्ट्रपति राष्ट्र की प्रथम नागरिक और मातृशक्ति का प्रतीक हैं. ऐसे में सोनिया गांधी द्वारा उनके लिए असभ्य और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाना न केवल राष्ट्रपति का बल्कि संपूर्ण राष्ट्र और मातृशक्ति का अपमान है. उनका कहना है कि भारत हमेशा से “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता” की परंपरा का पालन करता आया है, जहां महिलाओं को सम्मान दिया जाता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाया

धरने के आयोजकों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृशक्ति के सम्मान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं को सशक्त किया है. ऐसे में कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपति का अपमान न केवल आदिवासी समुदाय बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है.

मधुबाला महाजन ने अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के माध्यम से सभी संगठनों, नागरिकों और राष्ट्रप्रेमियों से 25 मार्च को जन्तर-मन्तर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने-अपने शहरों में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपें.

विभिन्न संगठनों का समर्थन

इस विरोध प्रदर्शन को कई हिंदू संगठनों का समर्थन मिल रहा है, जिनमें भारत रक्षा मंच, भगवा सेना, हिंदू महासभा, विश्व हिंदू परिषद, भगत सिंह क्रांति दल, हिंदू सेना, अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद, अहिंसा विश्व भारती समेत अन्य कई संगठन शामिल हैं.

धरने के आयोजकों ने साफ किया है कि यदि सोनिया गांधी राष्ट्रपति से माफी नहीं मांगतीं, तो यह आंदोलन और तेज होगा. वे इसे राष्ट्र के स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा मानते हैं और इस अपमान के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

क्या है मामला?

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को “पुअर लेडी” कहकर संबोधित किया था. इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में विवाद छिड़ गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस बयान की आलोचना की है और सोनिया गांधी से स्पष्टिकरण और माफी की मांग की है.


ये भी पढ़ें- अजित पवार के बयान पर नारायण राणे का पलटवार – क्या उन्होंने आंख दिखाने का धंधा शुरू कर दिया?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

39 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago