देश

स्वास्थ्य व्यवस्था फेल! एंबुलेंस नहीं मिली तो ठेले पर लादकर अस्पताल लाई गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिला चिकित्सालय में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए चाट के ठेले पर लादकर अस्पताल लाया गया, क्योंकि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

ठेले पर पहुंची जिला अस्पताल

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता रजनीहोता पुरानीटोली की रहने वाली है. परिजनों ने बताया कि महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. स्थिति गंभीर होने पर उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा समेत अन्य माध्यमों से मदद लेने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची. मजबूरी में ग्रामीणों ने महिला को पास में मौजूद चाट के ठेले पर लिटाया और उसी हालत में जिला अस्पताल तक पहुंचाया.

वीडियो हुआ वायरल

करीब कई किलोमीटर का सफर तय कर बुजुर्ग महिला को अस्पताल लाया गया, जहां मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की तमाम योजनाओं और दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात बदतर हैं.


ये भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, रनवे पर एयर इंडिया-इंडिगो की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी


CMHO ने क्या कहा?

मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जी.एस. जात्रा ने सफाई देते हुए कहा कि एंबुलेंस को सूचना दी गई थी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही परिजन मरीज को अस्पताल ले आए. उन्होंने बताया कि महिला का इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है कि एंबुलेंस समय पर क्यों नहीं पहुंच सकी.

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जशपुर जिले से इस तरह की तस्वीरें सामने आई हों. इससे पहले भी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और एंबुलेंस व्यवस्था की लापरवाही को लेकर सवाल उठते रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago