देश

मोहाली में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मोहाली, पंजाब: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह को मोहाली की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जसबीर सिंह को 4 जून को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया.

मामले में जसबीर सिंह के वकील मोहित ने जानकारी दी कि, “उन्हें अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए 14 दिन की न्यायिक रिमांड दे दी है. अब हमारे पास जमानत के अधिकार की शुरुआत हो गई है. इस पर चर्चा कर हम जल्द ही जमानत याचिका दायर करेंगे.”

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जसबीर सिंह पर किन साक्ष्यों के आधार पर जासूसी का मामला दर्ज किया गया है. जांच एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं.

यूट्यूबर जसबीर सिंह सोशल मीडिया पर सक्रिय थे और विभिन्न मुद्दों पर वीडियो बनाते थे. गिरफ्तारी के बाद उनके चैनल और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी के लीक होने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है.

फिलहाल जसबीर सिंह मोहाली जेल में बंद हैं और अगली सुनवाई में जमानत याचिका पर बहस की संभावना है.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago