देश

स्वीडन में भारतीय प्रवासियों से मिले भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, इंटरनेशनल आइडिया स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस में देंगे उद्घाटन भाषण

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन के स्टॉकहोम में प्रवास कर रहे भारतीय समुदाय के साथ एक यादगार मुलाकात की. वह 10 से 12 जून 2025 तक आयोजित हो रही इंटरनेशनल आइडिया स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्टोरल इंटेग्रिटी में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.

इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रवासी (NRIs) और ओवरसीज सिटीजन्स ऑफ इंडिया (OCIs) के बीच समावेशी भागीदारी और नागरिक जुड़ाव पर चुनाव आयोग के फोकस को दोहराया. उन्होंने बताया कि आयोग ने प्रवासी भारतीयों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जैसे कि ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलट मैनेजमेंट सिस्टम (ETPBMS).

भारत के चुनाव प्रबंधन में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को रेखांकित करते हुए, श्री ज्ञानेश कुमार को इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण (Keynote Address) देने के लिए आमंत्रित किया गया है. यह संबोधन सम्मेलन के पहले दिन यानी 10 जून को होगा.

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, समावेशिता और नवाचार जैसे विषयों पर केंद्रित यह सम्मेलन दुनियाभर के विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर ला रहा है, जिसमें भारत की चुनावी प्रणाली को भी वैश्विक सराहना मिल रही है.

ये भी पढ़ें: मोहाली में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

57 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago