दुनिया

लॉस एंजिल्स में बवाल, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियन पत्रकार को लगी गोली

अमेरिका का लॉस एंजिल्स हिंसा और आगजनी की आग में झुलस रहा है. सुरक्षाबल उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं. इस दौरान रिपोर्टिंग कर रहे एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को गोली लग गई. हालांकि ये गोली रबर की थी. नाइन न्यूज की अमेरिकी संवाददाता लॉरेन टोमासी जब कैमरे पर रिपोर्टिंग कर रही थीं, तभी उनके पैर में गोली लग गई. इसका वीडियो लाइव कैमरे पर कैद हो गया. जो अब वायरल हो रहा है.

वीडियो में टोमासी कह रही हैं. “घंटों तक खड़े रहने के बाद अब स्थिति तेजी से बिगड़ गई है. एलएपीडी घोड़े पर सवार होकर आ रही है और प्रदर्शनकारियों पर गोली चला रही है.” तभी टोमासी को पैर में गोली लग जाती है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी के द्वारा अपने साथी कर्मी को यह कहते सुना जा सकता है कि “तुमने अभी-अभी रिपोर्टर को गोली मार दी”

पत्रकार और कैमरामैन हैं सुरक्षित

वहीं इस संबंध में नाइन न्यूज ने एक बयान जारी किया है. जिसमें उसने कहा है कि लॉरेन टोमासी और उनके कैमरा ऑपरेटर दोनों फिलहाल सुरक्षित हैं. वे इन घटनाओं को कवर करने का अपना काम जारी रखेंगे.

क्यों जल रहा लॉस एंजिल्स?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में घुसे अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का अभियान चला रहे हैं. जिसका 6 जून से ही लॉस एंजिल्स में विरोध हो रहा है. इसी के तहत अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने शहर में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाकर 118 अवैध प्रवासियों को हिरासत में ले लिया. जिसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया की राज्य सेना को अपने नियंत्रण में ले लिया है. वहीं लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड्स को उतार दिया है. जिसके विरोध में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

डाउनटाउन में इकठ्ठा होना अब गैरकानूनी

लॉस एंजिल्स की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूरे डाउनटाउन लॉस एंजिल्स क्षेत्र को गैरकानूनी सभा घोषित कर दिया है. वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नकाब पहने प्रदर्शनकारियों को तत्काल गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया है.

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

26 minutes ago

ट्रक या 5-स्टार महल? 2 करोड़ का केबिन, AC और लेदर सीट्स… इस ड्राइवर का जलवा देख उड़े लोगों के होश

Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…

36 minutes ago

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

1 hour ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

1 hour ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

2 hours ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

3 hours ago