देश

UP News: फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा की बढ़ी मुश्किलें, मुरादाबाद कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जानें पूरा मामला

UP News: फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा (Jaya Prada ) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद कोर्ट (Moradabad Court) ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. अभद्र टिप्पणी मामले में जया प्रदा को कोर्ट में पेश होने के लिए कई बार कहा गया था और उनके खिलाफ कई बार जमानती वारंट भी जारी किया गया, लेकिन फिर भी वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई. मंगलवार को भी वह उपस्थित नहीं हुईं. हालांकि उनके वकील ने कोर्ट में तबीयत खराब होने का प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. अब कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 6 दिसंबर को करेगी.

सूत्रों के मुताबिक, 2019 के लोकसभा चुनाव में परिणाम आने के बाद मुरादाबाद में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खान, मुरादाबाद सांसद एसटी हसन, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम सहित कई सपा नेता शामिल हुए थे और जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी. इसके बाद इस मामले में जयाप्रदा के पीआरओ मुस्तफा हुसैन ने आजम खान के साथ ही एसटी हसन और अब्दुल्ला आजम समेत 6 लोगों के खिलाफ कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था और इन सभी के खिलाफ अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था. इसके बाद पूरे प्रकरण की सुनवाई मुरादाबाद के लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में शुरू हुई. इस सम्बंध में जयाप्रदा को कई बार अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया.

ये भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक और योगा से लेकर साथ बैठकर खाने तक…मजदूरों ने बताया अंधेरी सुरंग में कैसे कटे वो 17 दिन

वकील ने दिया था तबीयत खराब होने का प्रार्थना पत्र

विशिष्ट लोक अभियोजन मोहनलाल बिश्नोई के द्वारा इस पूरे प्रकरण को लेकर मीडिया को जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि इस मामले में मंगलवार को जयाप्रदा को अपने बयान दर्ज कराने थे, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई. तो वहीं जयाप्रदा के वकील अभिषेक भटनागर ने कहा कि जयाप्रदा की तबीयत खराब है और इसी वजह से वह नहीं आ सकीं. इस सम्बंध में कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दाखिल किया गया, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया और जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. वकील अभिषेक भटनागर ने बताया कि इस मामले में अब अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 6 दिसंबर की तारीख तय की है और इसमें जयाप्रदा को अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

1 minute ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

8 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

20 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

26 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

27 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

34 minutes ago