केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है. जिसको लेकर विरोध शुरू हो गया है. विपक्ष के साथ ही अब एनडीए के सहयोगी दल भी इस फैसले का विरोध करने लगे हैं. राष्ट्रीय लोक दल ने योगी सरकार के इस फैसले को गलत बताया था. वहीं अब मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने यह फैसला ज्यादा सोच-समझकर नहीं लिया है. इसलिए इस आदेश को वापस ले सरकार.
मुजफ्फरनगर पहुंचे रालोद अध्यक्ष ने कहा, “हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस मुद्दे को लेकर पहले ही बयान दे दिया है और मेरा भी यही स्टैंड है. सभी लोग कांवड़ियों की सेवा करते हैं. कांवड़ ले जाने वाले या सेवादार की कोई पहचान नहीं होती. धर्म या जाति की पहचान करके कोई सेवा नहीं लेता है. इस मामले को धर्म और जाति से नहीं जोड़ना चाहिए.”
जयंत चौधरी ने मैकडॉनल्ड और बर्गर का जिक्र करते हुए कहा, “मालिक और ब्रांड का नाम अलग-अलग हो सकता है, इसलिए सब अपनी दुकानों पर नाम लिख रहे हैं. मैकडॉनल्ड और बर्गर किंग क्या हैं? पुराने ब्रांड हैं, एक या उससे अधिक मालिक हो सकते हैं. सरकार ने यह फैसला ज्यादा सोच-समझकर नहीं लिया है.”
आरएलडी प्रमुख ने हिंदू और मुस्लिमों को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि अगर किसी होटल पर शाकाहारी खाना बन रहा है तो वहीं बनना चाहिए. इस बात से मतलब नहीं होना चाहिए कि खाना कौन बना रहा है. कुछ मुसलमान शाकाहारी हैं तो कुछ हिंदू मांसाहारी भी मिल जाएंगे. अब कहां-कहां नाम लिखें? क्या कुर्ते पर भी नाम लिखना शुरू कर दें, ताकि देख कर हाथ मिलाएं या फिर गले लगें.
यह भी पढ़ें- अग्निवीरों से जुड़ी बड़ी खबर! सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया बड़ा ऐलान, सरकारी विभागों में नौकरी…
बता दें कि योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों और रेहड़ी-पटरी के बाहर नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है. इस साल कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…
24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…
24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समझदारी…