देश

Jehanabad Accident: बिहार के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत कई घायल

Jehanabad Accident: बिहार के जहानाबाद में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है तो कुछ को पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में बारातियों से भरी एक बस की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हुई. यह भीषण हादसा पटना-गया एनएच 22 पर लोदीपुर गांव के पास हुआ. सड़क हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. बताया जा रहा है कि सभी बाराती पटना जिले के दुल्हीनगंज थाना क्षेत्र के लाल भदसारा गांव के निवासी थे.

बस चालक ने शराब पी रखी थी

लाल भदसारा से बारात कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई गांव में गई थी. मृतक के एक परिजन भोनू यादव ने बताया कि कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई गांव बारात गई थी. बस चालक ने शराब पी रखी थी, बारातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें मेरे पोते की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान लाल भदसारा निवासी प्रिंस कुमार (10) एवं अयोग्य राम (45) और गया जिले के टिकारी कोयरी बिगहा निवासी अरुण शर्मा (35) के रूप में हुई है.

कड़ौना थाना के पुलिस अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए. स्थानीय अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ को पटना भी भेजा गया है. उन्होंने बताया कि बारातियों से भरी बस रात को शादी संपन्न होने के बाद घर लौट रही थी. इसी दौरान हाईवे पर बस और ट्रक आमने-सामने आ गए. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर गलती किसकी थी.


ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की मौत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी जानकारी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

29 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

32 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

42 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

54 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago