दुनिया

Bharat Pakistan Tension: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से की बात, भारत के साथ बढ़े तनाव को लेकर कही ये बातें

Bharat Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की. उन्होंने तनाव कम करने का आग्रह किया.

Marco Rubio ने असीम मुनीर से बात की

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की. इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह किया और भविष्य में संघर्ष टालने के लिए रचनात्मक वार्ता शुरू करने में अमेरिका की सहायता की पेशकश की.

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने असीम मुनीर से ऐसे समय में बात की है, जब पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्रों पर लगातार ड्रोन से हमला किया जा रहा है, जिसका भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है. इससे पहले, व्हाइट हाउस ने बताया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जल्द से जल्द कम हो. यह संदेश विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा दोनों पक्षों को दिया गया है, जो अस्थायी रूप से राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में भी काम कर रहे हैं.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने नियमित ब्रीफिंग में कहा, “राष्ट्रपति ने कहा है कि वह इस तनाव को जल्द से जल्द कम होते देखना चाहते हैं. वह समझते हैं कि दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप के ओवल ऑफिस में आने से बहुत पहले से उनके दोनों देशों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं.” विदेश मंत्री रुबियो ने गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की थी.

यह भी पढ़ें- India PAK Clash: भारत के ड्रोन हमलों से दुश्मन की नींद उड़ी— यूं दावे बदलते रहे पाकिस्तानी, दुनिया में उड़ रहा मजाक

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाहट में भारत में सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हमले कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

16 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

29 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

42 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

54 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago