Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jehanabad Accident: बिहार के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 की मौत कई घायल

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में बारातियों से भरी एक बस की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हुई. यह भीषण हादसा पटना-गया एनएच 22 पर लोदीपुर गांव के पास हुआ. सड़क हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई.

Jehanabad Accident: बिहार के जहानाबाद में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है तो कुछ को पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में बारातियों से भरी एक बस की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हुई. यह भीषण हादसा पटना-गया एनएच 22 पर लोदीपुर गांव के पास हुआ. सड़क हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. बताया जा रहा है कि सभी बाराती पटना जिले के दुल्हीनगंज थाना क्षेत्र के लाल भदसारा गांव के निवासी थे.

बस चालक ने शराब पी रखी थी

लाल भदसारा से बारात कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई गांव में गई थी. मृतक के एक परिजन भोनू यादव ने बताया कि कादिरगंज थाना क्षेत्र के दत्त मई गांव बारात गई थी. बस चालक ने शराब पी रखी थी, बारातियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें मेरे पोते की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान लाल भदसारा निवासी प्रिंस कुमार (10) एवं अयोग्य राम (45) और गया जिले के टिकारी कोयरी बिगहा निवासी अरुण शर्मा (35) के रूप में हुई है.

कड़ौना थाना के पुलिस अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए. स्थानीय अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है और कुछ को पटना भी भेजा गया है. उन्होंने बताया कि बारातियों से भरी बस रात को शादी संपन्न होने के बाद घर लौट रही थी. इसी दौरान हाईवे पर बस और ट्रक आमने-सामने आ गए. उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर गलती किसकी थी.


ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की मौत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी जानकारी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital