देश

सड़कों पर आग, जलते टायर और सन्नाटा…!’ छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद झारखंड बंद, जानें रांची का हाल

बीते दिन विधानसभा घेराव के दौरान JPSC और JSSC अभ्यर्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का आज झारखंड बंद मंगलवार सुबह 8 बजे से ही असर दिखाने लगा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर चुके हैं.

बता दें राजधानी रांची के हरमू चौक, भारत माता चौक और किशोरगंज में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर और लकड़ियां जलाकर चक्का जाम कर दिया और दुकानें बंद कराईं.

 

क्यों सुलग उठा रांची?

ज्ञात रहे पिछले 17 दिनों से JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली की CBI जांच और JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे थे. सोमवार को जब हजारों अभ्यर्थी बैरिकेड्स तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़े, तो पुलिस ने तीखा बल प्रयोग किया. इस झड़प में कई छात्र घायल हो गए और 9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

चप्पे-चप्पे पर 2000 जवानों का पहरा

गिरफ्तारी के आदेशबंद के दौरान हिंसा या उपद्रव रोकने के लिए पूरे रांची में करीब 2000 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट हिदायत दी है कि कोई भी अराजक तत्व कानून-व्यवस्था हाथ में लेता दिखा, तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा. नया और पुराना विधानसभा परिसर, सरकारी कार्यालय और संवेदनशील चौराहों को छावनी में बदल दिया गया है.

निजी स्कूल बंद, गाड़ियों के पहिए थमे

सुरक्षा कारणों से रांची समेत कई प्रमुख जिलों में निजी स्कूलों ने आज छुट्टी घोषित कर दी है. सड़कों पर बसों और ऑटो की आवाजाही काफी कम है. इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी छात्रों पर हुए अत्याचार के खिलाफ आज पुराने विधानसभा से नए विधानसभा परिसर तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है, जिससे दिनभर शहर में गहमागहमी बने रहने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले सांसद मनीष जायसवाल, झारखंड भर्ती परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग उठाई

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

1 minute ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

19 minutes ago

‘आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

32 minutes ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

अमेरिका के 2026 मध्यावधि चुनावों के शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त मिलती दिख…

47 minutes ago

Silver Crash: महीनेभर में 18% धड़ाम हुई चांदी, क्या निवेशकों के लिए यही है खरीदारी का ‘गोल्डन टाइम’?

Silver Crash: चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते निवेशकों के पास निवेश…

1 hour ago

पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने रचा नया इतिहास…! स्थापना के 8 साल में अभूतपूर्व प्रगति पर क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…

1 hour ago