देश

शिबू सोरेन के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत इन केंद्र मंत्रियों ने जताया दुख, समाज के प्रति उनके योगदान को किया याद

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन पर केंद्रीय मंत्रियों और तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दुख जताया है.

अमित शाह ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया दुख

गृह मंत्री अमित शाह ने शिबू सोरेन की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है. झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया. अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार और उनके प्रशंसकों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति शांति शांति.

जेपी नड्डा ने शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शिबू सोरेन की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. जनजातीय भाई-बहनों और वंचितों के अधिकारों के लिए वे सदैव संघर्षरत रहे. अपने सरल, सहज व्यक्तित्व के लिए शिबू सोरेन आमजनों में काफी लोकप्रिय थे. मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकमय परिवार व उनके प्रशंसकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें.”

शिबू सोरेन के नीधन से राजनाथ सिंह हुए दुखी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, शिबू सोरेन जी झारखंड के उन कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया. वे हमेशा जमीन और जनता से जुड़े रहे. मेरा भी उनसे लंबा परिचय रहा. उनके निधन से मुझे बहुत दुःख हुआ है. उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम् शांति!”

ये भी पढ़ें: Shibu Soren के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक, कहा- सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बड़ी क्षति, इन नेताओं ने भी किया शोक व्यक्त

पीयूष गोयल ने समाज के प्रति उनके योगदान को किया याद

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जनजातीय समाज के लिए किए गए शिबू सोरेन के कार्यों की सराहना की. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन का समाचार दुःखद है. उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को संबल दें.”

योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि की व्यक्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

भजनलाल शर्मा ने भी जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजातीय समुदाय के लिए शिबू सोरेन के संघर्ष को याद करते हुए लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. समाज के कमजोर वर्गों, विशेष रूप से जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को चिर शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें.”

मोहन यादव ने ईश्वर से की प्रार्थना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने झारखंड के विकास और जनजातीय समुदाय के उत्थान के प्रयासों के लिए योगदान दिया. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों व समर्थकों को अपार दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें.”

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

7 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

12 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

38 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

41 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago