देश

दिल्ली के दिल में लूट! तमिलनाडु के सांसद की चेन उड़ा ले गए बदमाश

देश की राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में एक गंभीर घटना घटी है. बदमाशों ने सांसद सुधा रामकृष्णन (Sudha Ramakrishnan) की चेन छीन (Chain Snatching) ली है. बता दें कि दिल्ली का चाणक्यपुरी (Chanakyapuri) हाई सिक्योरिटी वाला इलाका माना जाता है. यह घटना उस समय हुई जब सांसद सुधा सुबह में टहलने के लिए निकली हुई थीं. वह तमिलनाडु भवन में रहती हैं. वहीं मामले में दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामला दर्ज होने के बाद जांच जारी है.

सांसद सुधा रामकृष्णम ने अमित शाह को लिखी पत्र

बता दें, तमिलनाडु के मयिलादुथुराई लोकसभा सीट से आर. सुधा रामकृष्णम सांसद हैं. उन्होंने घटना की जानकारी पत्र के माधयम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को दी है. सांसद सुधा ने अपने पत्र में लिखकर बताया है कि आज सुबह चाणक्यपुरी इलाके में पोलैंड दूतावास के पास उनकी सोने की चेन छीन ली गई और इस घटना में उन्हें चोटें भी आईं है. उन्होंने गृह मंत्री से अधिकारियों को अपराधी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है.

इसे भी पढ़ें- Shibu Soren के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक, कहा- सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बड़ी क्षति, इन नेताओं ने भी किया शोक व्यक्त

विपक्ष का सरकार पर हमला

चेन छीनने की घटना के बाद विपक्ष सरकार हमलावर है. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,

“दिल्ली में तमिलनाडु की सांसद एम सुधा से झपटमारी हुई यानी महिला सांसद के साथ सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है. बताया जा रहा है बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन खींची और फरार हो गए. हालांकि दिल्ली में ये कोई नई बात नहीं है. दिल्ली में चेन, मोबाइल स्नैचिंग इतना आम हो गया है की लोग अब पुलिस में FIR भी नहीं दर्ज करवाते. उन्हें पता है कुछ नहीं होगा , उल्टा समय व्यर्थ होगा. इसमें पूरा दोष पुलिस का नहीं है. दिल्ली पुलिस में हज़ारों पद खाली पड़े हैं और सरकार भर्तियाँ नहीं करना चाहती.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

9 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

14 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

40 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

43 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago