Bharat Express DD Free Dish

Shibu Soren के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक, कहा- सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बड़ी क्षति, इन नेताओं ने भी किया शोक व्यक्त

Shibu Soren के निधन पर देशभर में शोक की लहर है. उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ-साथ इन नोताओं ने शोक व्यक्त किया है.

झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन (Shibu Soren) के निधन पर देशभर में शोक की लहर है. उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शोक व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति बताया.

राष्ट्रपति का एक्स पोस्ट

राष्ट्रपति मुर्मू (Draupadi Murmu) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट में लिखा कि,

“शिबू सोरेन (Shibu Soren) का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है. उन्होंने आदिवासी अस्मिता और झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया. जमीनी स्तर पर काम करने के अलावा, उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में भी योगदान दिया.”

इसे भी पढ़ें- झारखंड के पूर्व सीएम शीबू सोरेन का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बेटे हेमंत सोरेन बोले- आज मैं शून्य हो गया हूं

उन्होंने आगे लिखा कि जनता, विशेषकर आदिवासी समुदायों के कल्याण पर उनके जोर को सदैव याद रखा जाएगा. मैं उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, परिवार के अन्य सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

लालू प्रसाद यादव ने जताया दुख

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा,

“उनके साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध थे. वो दलितों और आदिवासियों के महान नेता थे. यह गहरे दुख की बात है कि वह हमारे साथ अब नहीं है. हम उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. मेरी ओर से उनके परिवार को संवेदना है.

मुख्यमंत्री योगी ने शोक व्यक्त किया

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर पस्ट करते हुए लिखा कि,

“झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read