झारखंड के लातेहार जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. प्रकृति और विकास की टकराहट में एक बार फिर एक बेजुबान की जान चली गई. महुवामिलान और निंद्रा रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 172 के पास बीती रात एक हाथी के बच्चे की मालगाड़ी से टकराकर मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, हाथियों का एक झुंड जंगल से गुजरते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. उसी दौरान टोरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी ने झुंड को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि एक मासूम हाथी का बच्चा इंजन में फंस गया और करीब 150 मीटर तक घसीटता चला गया. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दृश्य बेहद दर्दनाक था.
सूचना मिलते ही एसआई ओम प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि डाउन लाइन पर हाथी के टकराने की खबर मिली थी. घटनास्थल पर पहुंचने पर एक हाथी का बच्चा मृत पड़ा था, जबकि उसकी मां पास में खड़ी थी, मानो उसे उठाने की कोशिश कर रही हो. वन विभाग की टीम को बुलाया गया, लेकिन हाथियों का झुंड देर रात तक वहीं डटा रहा.
स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ एक जानवर की मौत नहीं, बल्कि आस्था को ठेस पहुंचने जैसा था. कई लोग मौके पर पहुंचकर अगरबत्ती जला रहे हैं, पानी चढ़ा रहे हैं और अंतिम विदाई दे रहे हैं. वहीं लोगों में गुस्सा भी है. उनका कहना है कि यह इलाका एलीफेंट कॉरिडोर है, इसके बावजूद निगरानी और स्पीड कंट्रोल की कोई व्यवस्था नहीं थी. पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.
हादसे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ. पलामू एक्सप्रेस, वंदे भारत, गरीब रथ और टाटा-जम्मू तवी समेत कई ट्रेनें घंटों खड़ी रहीं और कुछ को डायवर्ट करना पड़ा.
यह घटना कई सवाल खड़े करती है—क्या रेलवे और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय नहीं हो सकता? क्या एलीफेंट अंडरपास और आधुनिक चेतावनी सिस्टम जैसे उपाय नहीं अपनाए जाने चाहिए? फिलहाल वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन यह हादसा एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आया है.
ये भी पढ़ें: हाईवे पर खतरनाक स्टंट! AIMIM नेता के काफिले का वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…