ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक बार फिर जश्न का माहौल है. पबजी (PUBG) खेलते हुए सरहद पार कर भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर मां बनी हैं. आज (मंगलवार, 17 फरवरी) सीमा ने ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया. इस खबर के आते ही उनके परिवार और चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई.
जानकारी के मुताबिक, सीमा को सोमवार को ही ग्रेटर नोएडा के कृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज (मंगलवार) डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं. सीमा का यह छठा बच्चा है, जबकि सचिन के साथ यह उनकी दूसरी संतान है.
जैसे ही सीमा और नन्हे मेहमान को अस्पताल से छुट्टी मिली, रबूपुरा स्थित उनके घर पर स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं. घर पहुंचते ही खुशी में लड्डू और गुड़ बांटे गए. पड़ोसियों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है और हर कोई इस नए सदस्य की एक झलक पाने को बेताब है.
दिलचस्प बात यह है कि सीमा की पिछली संतान, यानी उनकी बेटी भारती का जन्म भी पिछले साल 18 मार्च (2025) को मंगलवार के ही दिन हुआ था. अब करीब एक साल बाद, 17 फरवरी 2026 को फिर से मंगलवार की सुबह ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ है. सोशल मीडिया पर लोग इसे एक सुखद संयोग मान रहे हैं.
सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. पाकिस्तान की रहने वाली सीमा को ऑनलाइन गेम पबजी खेलते समय नोएडा के सचिन से प्यार हो गया था. अपने प्यार की खातिर सीमा अपने पहले पति गुलाम हैदर को छोड़कर, नेपाल के रास्ते अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थीं.
भारत आने के बाद सीमा ने हिंदू धर्म अपना लिया और सचिन के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू की. उन्होंने अपने चारों बच्चों के नाम भी बदल दिया हैं. सीमा का बेटा फरहान अली अब राज बन चुका है और तीनों बेटियां फरिहा, फरहा और बतूल- अब परी, मुन्नी और प्रियंका के नाम से जानी जाती हैं.
सीमा और सचिन आज सोशल मीडिया के बड़े नाम बन चुके हैं. वे अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिन्हें लाखों लोग देखते हैं. हालांकि, सीमा की मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. बिना वीजा और अवैध तरीके से भारत में दाखिल होने की वजह से उन पर कानूनी केस चल रहा है, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…