Jharkhand Teacher Viral Video
रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार (गढ़वा/झारखंड)
Jharkhand Teacher Viral Video: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब सिर्फ आम लोगों की जेब तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकारी कामकाज पर भी दिखने लगा है. झारखंड के गढ़वा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. यहां एक सहायक शिक्षक बाइक या कार छोड़कर घोड़े पर सवार होकर जनगणना का काम करने निकल पड़े.
दरअसल मुन्ना प्रसाद गुप्ता गढ़वा जिले के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीदिरी में सहायक अध्यापक हैं. भारत सरकार की ओर से उन्हें 16 मई से मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य की जिम्मेदारी दी गई है. उनका कार्यक्षेत्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनघटवा इलाके में तय किया गया है.
लेकिन जब रोजाना आने-जाने का सवाल आया, तो मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने ऐसा तरीका चुना, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की महंगाई से परेशान होकर घोड़े पर सवार होकर अपने काम पर जाना शुरू कर दिया.
शिक्षक का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. ऐसे में घोड़े की सवारी उन्हें ज्यादा सस्ती और सुविधाजनक लगी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,
जब पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हों, तो घोड़ा ही सबसे अच्छा साथी है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में PM मोदी से मिले जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधि, जनजातीय विकास और सशक्तिकरण पर हुई सार्थक चर्चा
अब घोड़े पर बैठकर जनगणना करने जाते शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग इसे महंगाई पर तंज बता रहे हैं, तो कुछ इसे देसी और स्मार्ट समाधान कह रहे हैं. फिलहाल, गढ़वा के इस शिक्षक का अनोखा अंदाज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…