PM Modi Tribal Meeting
PM Modi Tribal Meeting: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जनजातीय समुदायों के विकास और उनके सशक्तिकरण से जुड़े मामलों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. जहां उन्होंने आदिवासी समुदाय के समर्पण भाव की सराहना की.
बैठक में आदिवासी समाज की सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाने, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा उनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की. उन्होंने जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के प्रति उनका समर्पण और सेवा भाव बेहद प्रेरणादायक है.
नई दिल्ली में आज जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों से मुलाकात का अवसर मिला। आदिवासी समाज के लिए इनका समर्पण भाव बहुत सराहनीय है। इस दौरान जनजातीय समुदायों के विकास और उनके सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। pic.twitter.com/4Dc4v6GOL2
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2026
जनजातीय समुदायों के विकास पर चर्चा
प्रधानमंत्री ने लिखा कि नई दिल्ली में आज जनजाति सुरक्षा मंच के प्रतिनिधियों से मुलाकात का अवसर मिला. आदिवासी समाज के लिए उनका समर्पण भाव अत्यंत सराहनीय है. इस दौरान जनजातीय समुदायों के विकास और उनके सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.
ये भी पढ़ें- ‘वक्त आने दे बता देंगे…’, क्या नई पार्टी बनाने जा रहे हैं आनंद मोहन? शायराना अंदाज में दिया बड़ा संकेत
गौरतलब है कि केंद्र सरकार पिछले कुछ वर्षों में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है. इनमें शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल कनेक्टिविटी और आर्थिक सहायता से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कई मौकों पर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को भारत की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है. इस मुलाकात को भी जनजातीय समुदायों के साथ संवाद और सहयोग की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


