देश

भतीजी से रेप के बाद हत्या करने के आरोपी ने जेल के बाथरूम में गमछे से लगा ली फांसी, चाईबासा में भी दो युवकों ने की खुदकुशी

झारखंड में पिछले 12 घंटे के दौरान अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों ने खुदकुशी कर ली. पहली घटना दुमका की है, जहां सेंट्रल जेल में बंद एक युवक ने गुरुवार की दोपहर बाथरूम में घुसकर गमछे के सहारे फांसी लगा ली. यह युवक अपनी भतीजी से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में 27 अप्रैल से जेल में बंद था.

सेंट्रल जेल के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी बाथरूम गया था. काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो जेलकर्मी और अन्य कैदी बाथरूम में घुसे. वह गमछे के सहारे फंदे से लटका पाया गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

मानसिक तनाव के कारण युवक ने की आत्महत्या

युवक दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था. 27 अप्रैल को जेल लाए जाने के अगले दिन से उसने खाना-पीना छोड़ दिया था. 30 अप्रैल को अधीक्षक के समझाने पर उसने खाना-पीना शुरू किया था. उसने जेल में किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसकी जांच की जा रही है.

इधर, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजाबासा गांव निवासी हरीश देवगम और पांड्रासाली ओपी क्षेत्र के बादेया गांव के रहने वाले डोडांग बानसिंह ने बुधवार की देर रात अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर जान दे दी. इन दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी.

परिजनों ने बताई मानसिक स्थिति खराब होने की बात

बताया गया कि हरीश देवगम बेरोजगारी की वजह से तनाव में रहता था. उनकी पत्नी मनीषा के अनुसार एक सप्ताह पहले हरीश काम की तलाश में रांची गया था. वह काम नहीं मिलने पर परेशान था. बुधवार देर रात उसका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका पाया गया.

खुदकुशी करने वाले तीसरे युवक बान सिंह के बारे में उसकी पत्नी सपना सुमित्रा देवगम का कहना है कि उनकी मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. वह किसी भी वक्त घर से बेवजह कहीं निकल जाता था. बुधवार रात को भी वह कहीं बाहर से लौटा और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वह फांसी से लटका पाया गया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार: स्कूलों में बम की झूठी धमकियों पर SOP नहीं बनाने पर सरकार और पुलिस को भेजा नोटिस

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

3 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

8 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

15 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

44 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

53 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago