दुनिया

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की राजनाथ सिंह से बात, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए भारत के आत्मरक्षा अधिकार का किया समर्थन

Rajnath Singh-Pete Hegseth Call: भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर अहम बातचीत हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर चर्चा की और आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग पर बल दिया.

बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवादियों को समर्थन, प्रशिक्षण और फंडिंग देता आया है. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान एक धूर्त राष्ट्र के रूप में पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है. दुनिया अब इस पर आंखें मूंदे नहीं रह सकती.”

राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि वैश्विक समुदाय को ऐसे जघन्य आतंकी कृत्यों की स्पष्ट और दृढ़ निंदा करनी चाहिए.

अमेरिका ने दिया भारत को पूरा समर्थन

रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के पूर्ण समर्थन की पुनः पुष्टि की. उन्होंने कहा, “अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है.”

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष और निहत्थे लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी. इसके बाद से ही नियंत्रण रेखा (LOC) पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

भारतीय सेना के अनुसार, 30 अप्रैल और 1 मई की रात को भी पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की. भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया. पाकिस्तानी सेना पिछले सात दिनों से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है.

पाकिस्तान के उकसावे की भूमिका

पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की मिलीभगत का स्पष्ट संकेत है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने 16 अप्रैल को इस्लामाबाद में एक सम्मेलन में भारत विरोधी बयान दिया था. इसके दो दिन बाद, 18 अप्रैल को, पीओके के खैगला, रावलकोट में लश्कर-ए-तैयबा के एक नेता ने भारतीय सेना द्वारा मारे गए दो आतंकियों का बदला लेने की धमकी दी थी. इसके ठीक चार दिन बाद, लश्कर से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने पहलगाम में यह बर्बर हमला किया.


ये भी पढ़ें- भारत के खौफ से अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, तत्काल हस्तक्षेप करने की उठाई मांग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने एस. जयशंकर से फोन पर की बात


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘फैसले से असहमति जायज, संस्था पर सवाल नहीं’, धर्मशाला में CJI सूर्यकांत ने छात्रों को दिया लोकतंत्र का बड़ा मंत्र

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को फैसलों की…

16 minutes ago

होलोंगी में NDRF की 12वीं बटालियन का उद्घाटन, अरुणाचल के लोगों को मिला फ्री ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल

Amit Shah Arunachal Visit: गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में NDRF…

2 hours ago

UP चुनाव: सीट शेयरिंग पर सपा का बड़ा दांव, बातचीत के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी, जानें किसके हाथ में है डील की कमान

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी…

2 hours ago

जीजा का शाही तोहफा! सालों को पहनाई 2 करोड़ की 100 फीट लंबी माला

Mathura Wedding: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो भाइयों की घुड़चढ़ी के दौरान उनके जीजा…

2 hours ago

गुवाहाटी में RBI के सामने नाले से आई चीख, 4 दिन से अंदर फंसा था युवक, कैसे पहुंचा अंदर?

Man Rescued From Drain in Guwahati: गुवाहाटी में RBI भवन के सामने फुटपाथ के नीचे…

3 hours ago