गोवा जिला पंचायत चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने इस जीत के लिए गोवा की जनता को धन्यवाद दिया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि गोवा सुशासन का प्रतीक है. गोवा प्रगतिशील राजनीति का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुनावों में भाजपा-एमजीपी (एनडीए) परिवार को दिए गए मजबूत समर्थन के लिए मैं गोवा के अपने सभी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देता हूं. इससे गोवा के विकास के हमारे प्रयासों को और अधिक बल मिलेगा. हम इस खूबसूरत राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे मेहनती एनडीए कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर सराहनीय कार्य किया है, जिसके परिणामस्वरूप यह परिणाम प्राप्त हुआ है.
इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक्स पर लिखा कि गोवा में भाजपा नंबर वन है. गोवा, भाजपा पर भरोसा जताने और हमें शानदार जीत दिलाने के लिए धन्यवाद.
उन्होंने कहा कि भाजपा-एमजीपी (एनडीए) गठबंधन के सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को हार्दिक बधाई. यह सशक्त जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में चल रही डबल इंजन सरकार में जनता के विश्वास को दर्शाता है. साथ ही, जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण और जन-केंद्रित शासन के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता भी इसका प्रमाण है.
उन्होंने कहा कि मैं गोवा भाजपा के अध्यक्ष दामु नाइक के नेतृत्व में हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की भी सराहना करता हूं, जिन्होंने हमारे विजन को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किए.
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन सर्वांगीण विकास को गति देगा, पारदर्शी और जवाबदेह शासन को मजबूत करेगा और एक विकसित गोवा और विकसित भारत की दिशा में काम करेगा.
ये भी पढ़ें- विकसित भारत ‘जी राम जी’ बिल: कानून बनने के बाद भी क्यों गरमाई राजनीति
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…