खेल

अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों की ये टीम आईपीएल की किसी भी फ्रेंचाइजी पर पड़ेगी भारी, जानें किसे मिली कप्तानी और कौन हैं 4 विदेशी खिलाड़ी?

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी खत्म हो चुकी है, लेकिन इसके नतीजों ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है. नीलामी के दौरान कई ऐसे अनुभवी और स्टार खिलाड़ी खाली हाथ रह गए, जिन्हें किसी भी टीम के लिए मैच विनर माना जाता था. फ्रेंचाइजी ने भविष्य की रणनीति और फिटनेस को तवज्जो दी, जिसके कारण कई बड़े नाम ‘अनसोल्ड’ की लिस्ट में चले गए. हालांकि, अगर इन अनसोल्ड खिलाड़ियों को मिलाकर एक प्लेइंग-11 तैयार की जाए, तो वह मौजूदा 10 टीमों के पसीने छुड़ाने का दम रखती है.

अनुभवी ओपनिंग जोड़ी और कप्तानी

इस टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक और भरोसेमंद नजर आती है. न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को इस टीम का ओपनर चुना गया है. कॉनवे जहां विकेटकीपिंग के साथ पारी को स्थिरता दे सकते हैं, वहीं बेयरस्टो पावरप्ले में किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं. अनुभव को देखते हुए जॉनी बेयरस्टो को इस टीम की कमान सौंपी जा सकती है.

मध्यक्रम में भारतीय प्रतिभाओं पर भरोसा जताया गया है. विजय शंकर और महिपाल लोमरोर टीम को मजबूती देते हैं. लोमरोर बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ स्पिन के खिलाफ बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के उभरते सितारे वियान मुल्डर और कीवी खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल टीम को गहराई प्रदान करते हैं. ये दोनों खिलाड़ी बल्ले और गेंद, दोनों से मैच का पासा पलटने की काबिलियत रखते हैं.

पिच के हिसाब से गेंदबाजी का चयन

इस टीम की सबसे बड़ी ताकत इसके गेंदबाजी विकल्प हैं. स्पिन विभाग में कर्ण शर्मा और कुमार कार्तिकेय जैसे चतुर गेंदबाज हैं. वहीं, ऑलराउंडर के तौर पर तनुष कोटियान (स्पिन) और राजवर्धन हेंगरगेकर (तेज गेंदबाजी) को पिच की स्थिति के अनुसार शामिल किया जा सकता है. तेज गेंदबाजी की कमान आकाश मधवाल के हाथों में होगी, जिनका साथ देने के लिए चेतन साकरिया और सिमरजीत सिंह जैसे विकल्प मौजूद हैं.

इम्पैक्ट प्लेयर का विकल्प

मैच की परिस्थिति को देखते हुए इस टीम के पास यश ढुल, मयंक डागर और मुरुगन अश्विन जैसे पांच बेहतरीन ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ विकल्प भी हैं. कुल मिलाकर, यह अनसोल्ड प्लेइंग-11 दर्शाती है कि नीलामी में प्रदर्शन के साथ-साथ किस्मत का होना भी कितना जरूरी है. कागजों पर यह टीम संतुलित है और किसी भी खिताब की प्रबल दावेदार नजर आती है.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: समीर मिन्हास के दम पर पाकिस्तान की फतह, दूसरी बार जीता U19 Asia Cup Final

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

49 seconds ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

56 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago