सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना केवल एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि सार्वजनिक जीवन में सभी जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं. उनका शांत स्वर, संतुलित दृष्टि और दृढ़ संवैधानिक समझ कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सदन को स्थिरता, मर्यादा और विश्वास प्रदान करती है. वे जिस गरिमा और निष्पक्षता के साथ सदन का संचालन करते हैं, वह दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर व्यापक सम्मान अर्जित करती है.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर अध्यक्ष महाना का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव आश्वस्त करने वाला रहा है. उनके शब्द अनुभव, संवेदनशीलता और संस्थागत जिम्मेदारी से परिपूर्ण होते हैं, जो जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हैं. उनके नेतृत्व में सदन केवल कार्यवाही का मंच नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा और लोकतंत्र की गरिमा का संवाहक बना रहता है.
उल्लेखनीय है कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने ये विचार सोमवार को राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में सहभागिता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट के पश्चात व्यक्त किए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…