देश

‘पहले लाठी, अब तलवार, कल एके-47 से केक काटेंगे?’, बिहार के पूर्व CM जीतन मांझी ने लालू यादव पर कसा तंज

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर तलवार से केक काटा, जिस पर राजनीति गरमाई हुई है. तलवार से केक काटने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर तल्ख टिप्पणी की. मांझी ने सवाल करते हुए कहा कि जब वह सत्ता में थे तो लाठी की राजनीति करते थे, अब तलवार से केक काटकर क्या संदेश देना चाहते हैं?

जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू यादव से मेरा कोई व्यक्तिगत बैर नहीं है. मैं सिर्फ उनके कार्यों और कृत्यों को देखता हूं. जब वह सत्ता में थे, तो ‘लाठी बजाओ, तेल पिलाओ’ की नीति से लोगों को गुमराह किया. कानून-व्यवस्था को भी बिगाड़ा और आज वह तलवार से केक काटते हैं. क्या तलवार से केक काटना उचित है? वह क्या जताना चाहते हैं? पहले लाठी लहराकर समाज को भटकाया और अब तलवार से केक काटकर अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं?

‘तलवार से केक काटने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा’

मांझी ने आगे कहा कि तलवार से केक काटने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा. यह गलत है. तलवार से केक काटना गलत है. अगर कल उन्हें सत्ता मिली, तो क्या वह एके-47 से केक काटेंगे? क्या यह उचित है? समाज को यह समझना चाहिए, इसलिए मैंने पोस्ट किया.

इससे पहले मांझी ने एक्स पोस्ट में तलवार से केक काटते हुए लालू यादव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता. आज जब सरकार में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहे हैं, गलती से बेटवा कुछ बन गया तो एके-47 से केक को उड़ाया जाएगा. है ना लालू जी. खैर जन्मदिन की बधाई.”

‘बिहार में आज के शासन में अपराधियों को सजा मिलती है’

बिहार की कानून-व्यवस्था पर लालू यादव और विपक्ष के सवालों पर मांझी ने कहा कि 14 करोड़ की जनसंख्या वाले राज्य में घटनाएं होती हैं, लेकिन अब उन पर त्वरित कार्रवाई होती है. आज के शासन में अपराधियों को सजा मिलती है. दूसरी तरफ, लालू यादव के शासनकाल में अपराधियों और पीड़ितों के बीच समझौते कराए जाते थे. आज वैसा नहीं होता, यह फर्क है.

उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि वैसी अव्यवस्था फिर कभी बिहार में न लौटे.

आईएएनएस

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

13 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

30 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

52 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

52 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago