राहुल गांधी को तेजप्रताप ने क्यों झाड़ दिया?
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अब प्रचार पर ब्रेक लग गया है. नेता अब आज की गहरी रात में लोगों से संपर्क करेंगे. हालांकि, इसके साथ ही वह दावों के बाजार में गुगली भी फेकने लगे हैं. परिवार से अलग होने के बाद नए नाम और सिंबल के साथ पहली बार चुनावी मैदान में आए तेजप्रताप यादव ने बड़ा दावा कर दिया है. मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप ने अपने पार्टी के लिए ओपिनियन पोल जारी कर दिया है. उन्होंने सीटों की संख्या बताते हुए बिहार में बहार की बात की है.
चुनाव (Bihar Election 2025) के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने फुल कॉन्फिडेंस दिखाया. उन्होंने कहा कि जनता का रुझान पूरी तरह से बदल चुका है और उनकी पार्टी चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा लाएगी.
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है. तेज प्रताप ने बड़ी बेबाकी से ऐलान किया है कि उनकी नवगठित पार्टी इस बार 10 से 15 सीटें जीतकर राज्य की राजनीति में नया मोड़ लाएगी. उनका मानना है कि इस चुनाव में जनता अब मुद्दों से ज्यादा भरोसे और बदलाव वाली राजनीति को प्राथमिकता दे रही है, और इसी भरोसे के दम पर उन्हें अपनी पार्टी के लिए डबल डिजिट सीटों की उम्मीद है.
जब तेज प्रताप यादव से विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए ‘वोट चोरी’ और ‘एसआईआर’ (SIR) के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इन बयानों को सीधे खारिज कर दिया. तेज प्रताप ने पलटवार में कहा कि इन बयानों का कोई फायदा नहीं… जनता सब जानती है। इस तरह की बातें हवा नहीं बदलने वाली.
ये भी पढ़ें: ‘वोट चोरी’ पर PK ने राहुल गांधी को झाड़ दिया, खोल के रख दी पोल; ‘B टीम’ या और कोई बात?
सीटों के दावे के साथ-साथ तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की, जिससे वह सुर्खियों में बने रहे। उन्होंने दावा किया कि वह खतरे में हैं. भले ही उन्होंने किसी दुश्मन का नाम नहीं लिया, लेकिन इस बयान ने उनके चुनावी दावों के साथ-साथ उनके राजनीतिक प्रोफाइल को भी लाइमलाइट में ला दिया है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…