Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘वोट चोरी’ पर PK ने राहुल गांधी को झाड़ दिया, खोल के रख दी पोल; ‘B टीम’ या और कोई बात?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वोट चोरी का मुद्दा उठाएं जाने पर जनसुराज नेता प्रशांत किशोर यानी PK कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जनकर झाड़ा है.

Bihar Election 2025 Jan Suraj PK Prashant Kishor Slams Rahul Gandhi For Vote Chori Accusing To Hijacking Local Agenda

PK ने खोली राहुल गांधी की पोल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आखिरी यानी दूसरे चरण के लिए प्रचार अब तेज है. ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट चोरी के मुद्दे को बिहार में उठा रहे हैं. इस आवाज को लेकर पहले वो NDA के निशाने पर आ रहे थे. हालांकि, अब उनपर जन सुराज ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया है. PK यानी प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को जमकर झाड़ा है. साथ ही उन्होंने बिहार की राजनीति को लेकर कुछ गंभीर सवाल किए हैं. हालांकि, उनके जवाब को कुछ लोग ‘B टीम’ बता रहे हैं. खैर उन्होंने साफ किया है कि उनका मुद्दा कुछ और ही है.

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच, ‘वोट चोरी’ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए राष्ट्रव्यापी मुद्दे पर अब चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) ने कड़ा रुख अपनाया है. राहुल गांधी लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महाराष्ट्र से लेकर हरियाणा तक बड़े पैमाने पर वोट चोरी का दावा (Vote Chori In Bihar Election) कर रहे हैं और चुनाव आयोग तथा बीजेपी की सांठगांठ पर सवाल उठा रहे हैं.

‘हाइड्रोजन बम’ में राहुल गांधी ने किया था दावा

5 नवंबर को राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोटों की चोरी का ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ने का दावा किया था, जिसे चुनाव आयोग ने पहले ही खारिज कर दिया है. अब, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के इस मुद्दे को बिहार चुनाव में उठाने पर सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा’, दूसरे चरण से पहले ऐसा क्यों बोले खेसारी लाल यादव?

प्रशांत किशोर का सीधा सवाल: बिहार में यह मुद्दा क्यों?

पीके ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बिहार में वोट चोरी कोई मुद्दा नहीं है, और उन्होंने राहुल गांधी पर बिहार चुनाव के एजेंडे को ‘हाईजैक’ करने का आरोप लगाया. प्रशांत किशोर, संस्थापक, जन सुराज ने कहा-

‘बिहार में वोट चोरी का मुद्दा न कभी था न है. राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर बीजेपी से लड़ रहे हैं. बिहार में विधानसभा चुनाव हैं. बिहार की जनता जानना चाहती है कि उन्हें बेहतर शिक्षा और रोज़गार कब मिलेगा और राज्य की दुर्दशा कब सुधरेगी. इसका वोट चोरी से क्या लेना-देना?’

प्रशांत किशोर के इस बयान (Hijacking Bihar Election) से यह संकेत मिलता है कि वह राहुल गांधी की राष्ट्रीय स्तर की रणनीति को बिहार जैसे राज्य के स्थानीय मुद्दों से भटकाने वाला मान रहे हैं. इसी कारण उन्होंने इस मुद्दे और इसके समाधान के लिए राहुल गांधी को गहरी सलाह दी है.

‘अगर दिल्ली में वोट चोरी का मुद्दा है तो चुनाव आयोग को घेरिए, सुप्रीम कोर्ट जाइए. इसके लिए बिहार चुनाव को क्यों हाईजैक कर रहे हैं?’

राहुल गांधी के आरोप और बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी ने दावा किया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 5.21 लाख डुप्लीकेट वोटर और 93,174 अवैध वोट की धांधली की गई है. उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक वीडियो का हवाला देते हुए बीजेपी पर जीत को धोखा देकर बदलने की साजिश रचने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें: NDA पांच पांडवों की तरह! अमित शाह ने बताया कितनी सीटों के साथ बनेगी बिहार की सरकार?

बीजेपी ने आरोपों को झूठा बताया था. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के आरोपों को झूठा और भ्रामक बताया. उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी असफलता छिपाने के लिए गैरजरूरी मुद्दा उठा रहे हैं और चुनाव के वक्त विदेश यात्रा करके बेतुके विचार लेकर आते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital