जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की वारदातों में कमी
जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां लगातार चुनौती बनी हुई हैं. टारगेट किलिंग के जरिए आतंकी डर का माहौल बनाना चाह रहे हैं. हालांकि, आतंक के खिलाफ भारत सरकार भी मुंहतोड़ जवाब लगातार दे रही है. आंकड़े बता रहे हैं कि 2019 में आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद सूबे का लॉ एंड ऑर्डर काफी हद तक ठीक हुआ है. सैकड़ों आतंकी ठोके जा चुके हैं. कइयों ने सरेंडर किया है.
आतंकी गतिविधियों को जम्मू-कश्मीर से उखाड़ फेंकने के लिए कई स्तर पर काम चल रहा है. अभी तक सुरक्षा बलों ने 182 आतंकियों को मार गिराया हैं. इनमें 44 कमांडर श्रेणी के हैं. 89 टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है और इन पर कार्रवाई की गई है. आतंकी गतिविधियों में शामिल 670 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
गौरतलब है कि बीते दो सालों में घाटी के भीतर पत्थरबाजी में भी काफी कमी आई है. साथ ही आए दिन हड़ताल के आह्वान का सिलसिला भी घाटी में टूटा है. इसके अलावा प्रशासन ने नशे के खिलाफ भी हल्ला बोला है और इसमें शामिल 2586 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 10 नार्को टेरर मॉड्यूल पर कार्रवाई की है.
सरकार ने जम्मू-कश्मीर और विशेषकर घाटी के लोगों के भीतर देश से जुड़ाव को लेकर कई कार्यक्रम भी चलाए हैं. जिसमें पब्लिक मीटिंग और गांव-नगर में लोगों के साथ मेलजोल शामिल है. स्टूडेंट्स को देश के बाकी संस्कृतियों से रूबरू कराने का भी कार्यक्रम चला है. 1363 स्टूडेंट्स को भारत दर्शन के लिए भेजा गया. जश्न-ए-दल, शिकारा रेस और पैडल फॉर फीस कार्यक्रम मील के पत्थर साबित होते दिखाई दे रहे हें.
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…