देश

Journalist Vimal Murder Case: सुपौल जेल में रची गई थी पत्रकार विमल को मारने की साजिश, आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी STF की टीम

बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड में हुई पत्रकार की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पत्रकार विमल को मारने की साजिश सुपौल जेल में रची गई थी. जिसमें दो आरोपी क्रांति यादव अररिया और रुपेश सुपौल जेल में बंद है, जबकि तीन अभियुक्त जमानत पर बाहर हैं. हत्या के बाद से ही अर्जुन शर्मा और माधव यादव फरार चल रहे हैं.

हत्या मामले में गवाही न देने का दबाव बना रहे थे आरोपी

बताया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपी पत्रकार विमल पर दबाव बना रहे थे कि वे न्यायालय में उन लोगों के खिलाफ गवाही न दें, लेकिन विमल ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया था. इसी को लेकर बीते शुक्रवार यानी कि 18 अगस्त को कुछ लोग विमल के घर पहुंचे और और उसे आवाज देकर बाहर बुलाया. जैसे ही विमल घर से बाहर निकला, हमलावरों ने गोली मार दी.

गोली लगने के बाद विमल वहीं पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. दूसरी तरफ अपराधी बाइक से सुपौल की तरफ फरार हो गए. पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल करते हुए बताया कि अभी तक हत्या से जुड़े जो भी तथ्य सामने आए हैं उससे लगता है कि वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है.

2019 में विमल के भाई की हुई थी हत्या

गौरतलब है कि पत्रकार विमल के भाई गब्बू यादव की 2019 में हत्या कर दी गई थी. जिसमें 6 लोगों के खिलाफ नामजद किया गया था. पुलिस अब दावा कर रही है कि जिन लोगों ने विमल के भाई की हत्या की थी, वहीं लोग इस घटना में शामिल हैं. पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Assembly Election 2023: राजस्थान में AAP लड़ेगी 200 सीटों पर चुनाव, जल्द जारी हो सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट

पुलिस मुख्यालय ने मांगी जांच रिपोर्ट

पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने खुद मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है. उन्हीं की निगरानी में जांच चल रही है. एसपी से जांच रिपोर्ट जल्द देने के लिए कहा गया है. आरोपियों की गिरफ्तार के लिए एसटीएफ और वज्र टीम को भी लगाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

38 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

3 hours ago