देश

“आर्टिकल 370, तीन तलाक और वक्फ संशोधन अधिनियम…” मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर JP Nadda ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- एक दशक में बदल गई भारत की तस्वीर

11 Years of Modi Government: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने एनडीए सरकार के 11 साल की खूबियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़े और इसमें कामयाब भी हुए.

11 सालों को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाना चाहिए- JP Nadda

दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेपी नड्डा ने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 साल तक विकसित भारत और अमृत काल के लिए जो काम किया गया, उसे सुनहरे अक्षरों में लिखा जाना चाहिए. क्योंकि किए गए काम अकल्पनीय और अद्वितीय हैं और हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि पीएम मोदी ने देश की राजनीति की संस्कृति को किस तरह से बदला है.”

पिछली सरकार पर जमकर बरसे JP Nadda

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पूर्व की सरकारों की खामियां गिनाते हुए कहा, “2014 से पहले पिछली सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी. लेकिन 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में यह भावना बदल गई. अब लोग गर्व से कहते हैं, मोदी है तो मुमकिन है. हम गरीबी हटाओ का नारा लेकर नहीं चले हैं, हमने गरीब कल्याण करके दिखाया है. आंकड़े इस बात का सबूत हैं. देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. इसी तरीके से अति गरीबी में 80 प्रतिशत की कमी आई है.”

केंद्रीय मंत्री के अनुसार उपलब्धियां इतनी ज्यादा हैं कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे समेटना नामुमकिन है. बोले, “11 साल के शासन का पूरा लेखा-जोखा पेश करना मुश्किल है, लेकिन हमारी सरकार ने लगातार राष्ट्रहित में साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. कुछ उदाहरण लें तो हमने अनुच्छेद 370 को हटाया और तीन तलाक को खत्म किया. हमने नया वक्फ अधिनियम बनाया और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पारित किया. हमने विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी सुनिश्चित किया.”

एक दशक में सभी वर्गों के लिए काम हुआ- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले एक दशक में हमने समाज के सभी वर्गों, जिनमें एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय शामिल हैं, के लिए गहरी चिंता के साथ काम किया है. साथ ही, हमने महिला-नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया है. लखपति दीदी को सशक्त बनाने से लेकर स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को बढ़ावा देने तक मोदी सरकार ने महिलाओं के साथ-साथ एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए समर्पित प्रयास किए हैं.

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करने को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया. इसका असर भी देखने को मिला. लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा. ये बदलाव, मोदी सरकार के सख्त फैसलों की वजह से हुआ है. जेपी नड्डा ने कहा कि देश में 11 साल पहले, तुष्टिकरण व समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखना राजनीतिक संस्कृति का तरीका बन गया था. लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई है, जिसने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की. हम जो काम कर रहे हैं, उसे जनता के सामने रखें. पिछले 11 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला है.

यह भी पढ़ें- “इन 11 वर्षों में हमने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं”, पीएम मोदी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर दिखाई देश की विकास यात्रा

जेपी नड्डा ने कहा, “नोटबंदी के दौरान मैं बात करूं तो मुझे याद है कि कैसे हमारे राजनीतिक दल लाभ उठाने के लिए जनता को उकसा रहे थे. आप भूल गए होंगे, लेकिन मैं भूलता नहीं हूं. भारत का आम व्यक्ति बैंक के सामने घंटों खड़ा रहा और मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया. जब नेतृत्व पर भरोसा होता है, तो जनता समर्थन करती है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 minute ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

11 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

52 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago