Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“इन 11 वर्षों में हमने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं”, पीएम मोदी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर दिखाई देश की विकास यात्रा

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 9 जून को 11 साल पूरे कर लिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके 11 साल के कार्यकाल में देशवासियों की जिंदगी आसान हुई है.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

11 Years Of Modi Government: भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 9 जून को 11 साल पूरे कर लिए. प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि उनके 11 साल के कार्यकाल में देशवासियों की जिंदगी आसान हुई है.

PM Modi ने शेयर किया वीडियो

अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने विचार व्यक्त किए हैं. उन्होंने लिखा, “पिछले 11 साल में लोगों की जिंदगी में अनगिनत सकारात्मक बदलाव आए हैं. लोगों की जिंदगी के स्तर में बड़ा सुधार हुआ है.”

प्रधानमंत्री ने नमो ऐप का लिंक शेयर करते हुए लिखा कि आप इस ऐप के माध्यम से देश में हुए परिवर्तनों को नए अंदाज में देख सकते हैं. आप इंटरैक्टिव गेम, क्विज़, सर्वेक्षण और अन्य ऐसे प्रारूपों के माध्यम से वैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो प्रेरित करती है.

वीडियो में दिखाई गई विकास यात्रा

प्रधानमंत्री ने एक्स पर दो मिनट और 55 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें पिछले 11 साल में देश की विकास यात्रा को दिखाया गया है. पीएम ने लिखा है, “बीते 11 वर्षों में हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है. उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जनऔषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं. हमने इस दौरान पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है.”

2014 में एनडीए को मिली बड़ी सफलता के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में 26 मई 2014 को शपथ ली थी. इसके बाद उनके नेतृत्व में 2019 और फिर 2024 में एनडीए की सरकार बनी. जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले वे दूसरे राजनेता हैं.

यह भी पढ़ें- “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा”, सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर बनाई पीएम मोदी की तस्वीर

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 11 साल पूरे करने के उपलक्ष्य में सभी मंत्रालय पिछले 11 साल में हासिल अपनी उपलब्धियों का जिक्र सोशल मीडिया माध्यम से जनता के बीच कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital