Adani Power plant in Mirzapur
मिर्जापुर जिले के ददरी खुर्द गांव में अदाणी पावर 1600 मेगावाट का कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट लगाने जा रही है. इस प्लांट से 1500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जाएगी. कंपनी और यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के बीच लंबे समय तक बिजली आपूर्ति को लेकर समझौता हो चुका है.
इस प्लांट से मिलने वाली बिजली की दर ₹5.383 प्रति यूनिट तय हुई है, जो बाजार दर से काफी सस्ती है. अनुमान है कि इससे अगले 25 वर्षों में राज्य को करीब 2958 करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी. यह प्लांट ‘डिजाइन-बिल्ड-फाइनेंस-ओन-एंड-ऑपरेट’ (DBFOO) मॉडल पर बनेगा. इसमें दो यूनिट होंगी. हर एक यूनिट 800 मेगावाट की होगी. यानी कुल मिलाकर 1600 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. जिसमें से 1500 मेगावाट यूपी को मिलेगा. हाल ही में यूपी कैबिनेट ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी. इसके बाद अदाणी पावर ने UPPCL के साथ लॉन्ग टर्म बिजली आपूर्ति समझौते (PSA) पर हस्ताक्षर किए हैं.
कंपनी के सीईओ एसबी ख्यालिया ने कहा, “हमें खुशी है कि हमने यह प्रतिस्पर्धी बोली जीतकर यूपी की बिजली जरूरतों को पूरा करने की दिशा में बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने आगे कहा, “मिर्जापुर जल्द ही यूपी का पावर हाउस बनेगा, जहां से 25 साल तक सस्ती बिजली मिलेगी. अदाणी पावर के सीईओ के मुताबिक, “यह प्लांट मिर्जापुर को देश के ऊर्जा मानचित्र पर अहम जगह दिलाएगा. आने वाले समय में मिर्जापुर न सिर्फ बिजली उत्पादन का केंद्र बनेगा, बल्कि यहां का विकास भी रफ्तार पकड़ेगा.”
ददरी खुर्द में लगने जा रहे 1600 मेगावाट के इस पावर प्लांट के बनने से जहां एक तरफ यूपी को 5.383 रुपये प्रति यूनिट 25 साल तक सस्ती बिजली मिलेगी, वहीं मिर्जापुर के औद्योगिक रफ्तार को बढ़ावा मिलेगा. पावर प्लांट से हज़ारों लोगों को रोजगार भी मिलने की संभावना है. प्रदेश को बिजली खरीद मे 2958 करोड़ की संभावित बचत भी होगी.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…