देश

संसद को ‘मोदी मल्टीप्लेक्स’ या ‘मोदी मैरियट’ कहने पर जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

नए संसद भवन में मोदी सरकार की तरफ से बुलाए गए विशेष सत्र का समापन हो चुका है. सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल को दोनों सदनों से पारित करा लिया गया. वहीं संसद पर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के दिए गए बयान को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है.

जेपी नड्डा ने किया पलटवार

जेपी नड्डा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ये कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है. इसके अलावा ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं के अलावा कुछ भी नहीं है. ऐसा पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने संसद का विरोध किया है. इससे पहले 1975 में भी कांग्रेस ने कोशिश की थी, लेकिन पूरी तरह से विफल रहे थे.

“मोदी मल्टीप्लेक्स या फिर मोदी मैरिएट कहा जाए”

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि पुरानी संसद के मुकाबले नई संसद की डिजाइन में तमाम कमियां हैं, लेकिन जिस तरह से संसद का उद्घाटन प्रचार-प्रसार करके किया गया था, वह प्रधानमंत्री के उद्देश्यों को पूरा करने वाला है. जयराम रमेश ने आगे लिखा कि ” नए संसद भवन को वास्तव में मोदी मल्टीप्लेक्स या फिर मोदी मैरिएट कहा जाना चाहिए.

संवाद की जगह नहीं है- जयराम रमेश

जयराम रमेश ने आगे लिखा है कि नई संसद भवन में विशेष सत्र की कार्यवाही संपन्न हो चुकी है, लेकिन इसके बाद ये देखा गया कि संसद में एक-दूसरे से संवाद की जगह की नहीं बची है. ऐसा संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में है.

“एक-दूसरे को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ती है”

उन्होंने कहा कि अगर संसद भवन का आर्किटेक्चर लोकतंत्र को मार सकता है तो प्रधानमंत्री बिना लिखे संविधान को खत्म करने में सफलता हासिल कर ली है. उन्होंने कहा कि सदन में सांसदों को एक-दूसरे को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ती है, क्योंकि सदन बिल्कुल भी आरामदायक नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

18 minutes ago

बृजभूषण को बरी करने के खिलाफ जंग जारी! महिला पहलवानों की अपील पर टली सुनवाई, अब 28 अक्टूबर को फैसला

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…

18 minutes ago

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

41 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

43 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

1 hour ago