मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
राजस्थान में आज में राहुल गांधी और खड़गे की सभा
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में अगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी योजनाओं के चलते सरकार वापसी का दावा कर रहे हैं. वहीं राज्य में कांग्रेस की ताकत को और मजबूत करने के लिए राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज जयपुर आ रहे हैं. इस दौरान वह एक चुनावी सभा के जरिए सियात ताकत दिखाएंगे. गौरतलब है कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश में आपसी कलह खत्म होने का दावा किया है. सीएम गहलोत (CM Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच कोई मतभेद नहीं है.
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के जयपुर पहुंचने से पहले ही कांग्रेस पर पोस्टर वार हावी होना शुरू हो गया है, क्योंकि यहां कांग्रेस के दफ्तर पर जो राहुल और खड़गे की सभा के पोस्टर लगाए गए हैं, उसी पोस्टर से सचिन पायलट को गायब रखा गया है.
दरअसल विधानसभा चुनावों से पहले आज राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास और नींव रखेंगे. इसके बाद एक यहां एक सभा की जाएगी, जिसमें कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाएगी. लेकिन कांग्रेस मुख्यालय पर जो पोस्टर लगे हैं उसमें सचिन पायलट नये सियासी घटनाक्रमों को जगह दे रहा है, क्योंकि पार्टी ने हाल ही में ऐसा दावा किया है कि सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच अब सभी मतभेद खत्म हो गए हैं. हालांकि पोस्टर से सचिन पायलट के पोस्टर से गायब होने से फिर सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर कांग्रेस के पोस्टर से सचिन गायब क्यों हैं ?
प्रदेश में कांग्रेस अपनी सरकार को रिपीट करके राजस्थान के मिथक को तोड़ने चहाती है, इसलिए वो यहां कमी नहीं छोड़ रही. ऐसे राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष भी वहां आज सियासी ताकत दिखाने के लिए पहुंचे हैं. ऐसे चुनाव से ठीक पहले यह पोस्टर पॉलिटिक्स कांग्रेस की मुसीबत बढ़ सकती है.
यह भी पढे़- India-Canada Dispute: “मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले सुलझाए खालिस्तान का मुद्दा”, ओवैसी ने दी सलाह
कांग्रेस मुख्यालय भवन के पोस्टरों में जिन नेताओं के फोटो और नाम शामिल हैं उनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के फोटो दिख रहे हैं.
हालांकि सचिन पायलट भी कई बार इस बात को दोहरा चुके है कि अब कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है. ऐसे में उनका ही पोस्टर से गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है.
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…
Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…