देश

रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प, CM के पुतला दहन पर 14 नामजद समेत कई पर FIR

JPSC Student Protest Ranchi: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं को रद्द कर सुधार लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की. इन मामलों में 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कोतवाली थाना में दर्ज मामलों के आधार पर की गई है. पूरा मामला शुक्रवार को जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन से जुड़ा है. प्रदर्शनकारी छात्र जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में सुधार तथा अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पहुंचे थे.

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच नोकझोंक और झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई. इसके बाद मामले की जांच करते हुए तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं.

JPSC-JSSC के अभ्यर्थियों पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पर FIR दर्ज (फोटो-IANS)

कोतवाली थाना में दर्ज एफआईआर में पहली शिकायतकर्ता अंकिता वर्मा, दूसरी में शाहबाज और तीसरी एफआईआर में ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट को शिकायतकर्ता बनाया गया है.

इन छात्रों को पुलिस ने बनाया है आरोपी

पुलिस ने जिन लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, उनमें कुणाल प्रताप, पीयूष, रविंद्र पासवान और चंडी तिवारी के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं. इनके अलावा अन्य कई लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन किया और पुलिसकर्मियों के साथ बहस एवं धक्का-मुक्की की. इन्हीं आरोपों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.

वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही कार्रवाई

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद छात्र संगठनों और जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच से जुड़े लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. छात्र नेताओं का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे, जबकि पुलिस ने उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें- ‘संविधान के दायरे में हल होंगे सभी मुद्दे’ सिलीगुड़ी में अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में हुई अहम बैठक

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, छात्र संगठनों ने इस कार्रवाई के विरोध में आगे की रणनीति तैयार करने के संकेत दिए हैं.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 minute ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

1 minute ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

52 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

56 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

56 minutes ago