Bharat Express DD Free Dish

‘संविधान के दायरे में हल होंगे सभी मुद्दे’ सिलीगुड़ी में अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में हुई अहम बैठक

सिलीगुड़ी में अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में हुई बैठक में पहाड़ी क्षेत्रों की मांगों पर मंथन हुआ. पूर्व डिप्टी NSA की अगुवाई में कमेटी गठित कर संविधान के तहत स्थायी हल का आश्वासन दिया गया है.

Amit Shah Promises Permanent Political Solution For West Bengal Hill Areas In Siliguri Meeting Bharat Express

Amit Shah Siliguri Meeting (Image Credit-ANI)

Amit Shah Siliguri Meeting: पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को सुलझाने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है. सिलीगुड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में एक अहम बैठक आयोजित की गई. इसमें पहाड़ी इलाकों के अलग-अलग हितधारकों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और क्षेत्र से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर खुलकर बात की.

केंद्र देगा पूरा फंड

बैठक के दौरान पहाड़ी आबादी की अलग पहचान, स्थायी राजनीतिक समाधान और भारतीय संविधान के तहत मिलने वाली मान्यताओं से जुड़ी मांगों पर काफी बारीकी से चर्चा हुई. गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया कि भारतीय संविधान के दायरे में रहते हुए जल्द ही इसका एक स्थायी राजनीतिक समाधान निकाल लिया जाएगा.

इसके साथ ही उन्होंने समुदाय की अन्य वाजिब मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया और कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त फंड जारी कर सभी लंबित मामलों को तेजी से निपटाया जाएगा.

पूर्व डिप्टी NSA की अगुवाई में बनी कमेटी

मामले के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने और समझौते की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक विशेष समिति के गठन का निर्णय लिया गया है. पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) और वर्तमान वार्ताकार पंकज कुमार सिंह इस समिति की अध्यक्षता करेंगे. यह कमेटी पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों के लोगों के लिए संविधान के तहत बनने वाले अंतिम समझौते और उसके नियम-शर्तों के पूरे विवरण को तैयार करेगी.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 20 साल की युवती की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत, आत्महत्या या हत्या? फटे कपड़ों से उठे सवाल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read