देश

ग्वालियर: नाबालिग ने कार के बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घुमाया, हादसे में कई घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ‘हिट एंड रन’ का मामला सामने आया है. पड़ाव इलाके में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए एक नाबालिग अपनी कार के बोनट पर पुलिसकर्मी को करीब 300 मीटर तक ले गया. इस दौरान तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिसमें चार लोग घायल हो गए.

ट्रैफिक पुलिस के एएसआई उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब रोडवेज चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी अतुल ने काली फिल्म लगी एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी.

पुलिसकर्मी को 300 मीटर तक बोनट पर लटकाए रखा

कार चालक को भागते देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी अतुल कार के बोनट पर लटक गया और करीब 300 मीटर तक इसी हालत में रहा. इस दौरान नाबालिग ने स्कूटी समेत कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी, जिनमें एक महिला और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

एएसआई उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस के अन्य सिपाहियों ने एलएनआईपी कॉलेज के पास कार को रुकवाया. कार रुकते ही आक्रोशित भीड़ ने नाबालिग चालक की पटाई कर दी. पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया और पड़ाव थाने ले आई.

आरोपी के पिता एक रिटायर्ड सूबेदार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 16 वर्ष का है. उसके पिता एक रिटायर्ड सूबेदार हैं. हादसे के समय कार में उसकी 3 साल की भांजी भी मौजूद थी. टक्कर लगने से कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दोनों की जान बच गई.

घायल पुलिसकर्मी अतुल और अन्य पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां अतुल और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. दो अन्य घायलों का भी इलाज चल रहा है. पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद है.

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी शीतल तोमर ने बताया, “एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मारी. मैंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है. मैं और मेरे परिवार ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और उनके परिवार को जानकारी दी.”

ये भी पढ़ें: पटना में अपराधियों ने राजद नेता को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

8 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

17 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

18 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

25 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

31 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

32 minutes ago