Kaimur Crime News: कैमूर/राकेश सिन्हा | भभुआ कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमी-प्रेमिका के विवाद में पहचान की गलती के कारण एक निर्दोष युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के करवनिया गांव निवासी सुशील चौरसिया के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, प्रेमिका अपने प्रेमी से परेशान थी और उसकी शादी में बाधा बनने के कारण उसने उसकी हत्या की साजिश रची. इसी साजिश के तहत आरोपियों ने प्रेमी समझकर किसी अन्य युवक को निशाना बना लिया.
कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने भगवानपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 21 जनवरी की शाम भगवानपुर बाजार में सुशील चौरसिया की गोली मारकर हत्या की गई थी.
घटना के बाद मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस टीम ने जांच के दौरान बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान की.
पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को विधि विरुद्ध बालक घोषित किया है, जबकि प्रेमिका सृष्टि कुमारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुहेल खान और आशीष पांडे शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: रुला देगी संभल की कहानी! लाडली की विदाई सह नहीं पाया भाई, बहन पहुंची तो जुदाई से टूटे हमजा दे दी जान
जांच में सामने आया कि नाबालिग द्वारा प्रेमी की लोकेशन दी जा रही थी. घटना के दिन प्रेमी दुकान के अंदर था, जबकि मृतक उसी मोटरसाइकिल के पास खड़ा था, जिसे देखकर आरोपियों ने पहचान की गलती कर गोली चला दी.
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं. एसपी ने बताया कि मामला बेहद पेंचीदा था और कड़ी मेहनत के बाद इसका खुलासा किया गया है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…