उत्तर प्रदेश

रुला देगी संभल की कहानी! लाडली की विदाई सह नहीं पाया भाई, बहन पहुंची तो जुदाई से टूटे हमजा दे दी जान

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. थाना रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला जगत निवासी एक युवक ने अपनी लाडली बहन की शादी के बाद उसकी जुदाई का गम सहन न कर पाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

देर रात हुआ था बहन का निकाह

पिता मुकीम खान उर्फ चांद की बेटी शाजिया का निकाह रविवार देर रात को हुआ था. निकाह समारोह बैंक्विट हॉल में चल रहा था, जहां पूरा परिवार मौजूद था. शादी की रस्मों के दौरान हमजा भी परिवार के साथ ही व्यवस्थाओं में लगा हुआ था.

अचानक से घर पहुंचा हमजा

बहन की विदाई के बाद हमजा ने अपनी मां शकीला से घर की चाबी ली और घर चला गया. परिवार को लगा कि वह किसी काम से गया होगा, लेकिन कुछ ही समय बाद मोहल्ले के लोगों ने पंजू सराय पुलिस चौकी पर हमजा की आत्महत्या किए जाने की सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर वहां पहुंच गए और पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: बजट 2026 से यूपी को सौगात: सीएम योगी ने बताया कैसे जिला अस्पतालों का होगा कायाकल्प

पिता ने बताई बेटे की हालत

मृतक के पिता मुकीम खान ने बताया कि उनका बेटा हमजा अपनी बहन से बेहद लगाव रखता था. वह मानसिक रूप से कुछ कमजोर भी था और बहन की शादी के बाद उसकी जुदाई का गम सहन नहीं कर पाया और ये आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव के चलते ही उसने यह कदम उठाया. इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार का बुरा हाल है और मोहल्ले में शोक का माहौल फैला हुआ है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago