देश

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery/राकेश सिन्हा: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है.आरोप है कि दतियांव गांव में मंदिर के पास बैठे दो युवकों ने ठेकेदार पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान ठेकेदार को शरीर पर चार जगह चाकू लगे, जिसके बाद आरोपित कथित तौर पर उनके पास मौजूद 35 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए.

घटना के बाद घायल ठेकेदार को परिजनों ने आनन-फानन में भभुआ सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका इलाज किया. घटना के संबंध में पीड़ित ने भभुआ थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है.

ठेकेदारी का काम करता है पीड़ित

घायल की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के कबार गांव निवासी सिपाही पासवान के पुत्र दिवाकर पासवान के रूप में हुई है. पीड़ित ने बताया कि वह मकान निर्माण का ठेका लेकर काम कराते हैं. उन्हें अपने यहां काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी का पैसा देना था. इसी सिलसिले में वह बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे अपने गांव से 35 हजार रुपये लेकर निकला था.

बताया जाता है कि जैसे ही वह दतियांव गांव पहुंचा तभी वहां मंदिर के पास बैठे राहुल और सोनू पासवान ने अचानक उस पर हमला कर दिया.पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडे और चाकू से उन पर वार किया. इस हमले में उसे शरीर पर चार जगह चाकू लगे है,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

35 हजार लेकर हुए फरार

पीड़ित दिवाकर पासवान ने आरोप लगाया कि हमला करने के बाद दोनों व्यक्ति उनके पास रखे 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. घायल अवस्था में सड़क पर पड़े ठेकेदार की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया गया.

पीड़ित ने बताया कि मजदूरों को भुगतान करने के लिए वह रुपये लेकर जा रहे थे, तभी उनके साथ यह घटना हुई.घटना के बाद उन्होंने भभुआ थाने पहुंचकर दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद आवेदन दिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस मामले में भभुआ थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दतियांव गांव में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल किए जाने की सूचना मिली है.पीड़ित की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है, पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.आरोपितों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी, वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

48 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

50 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

54 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

1 hour ago