देश

“मैं बदलाव लाने आई हूं…” बोलने वाली SDM पहली पोस्टिंग में ही धरी गई, 60 हजार घूस के साथ काजल मीणा गिरफ्तार

Kajal Meena SDM Bribery: राजस्थान में साल 2024 बैच की एक टॉपर SDM को 60 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी राजस्थान की एंटी-करप्शन ब्यूरो ने गुरुवार को की. आरोपी SDM काजल मीणा के साथ दो अन्य लोग भी ACB की गिरफ्त में आए हैं.

राजस्थान एंटी-करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि करौली जिले के नादौती उपखंड में काजल मीणा सब डिविजनल ऑफिसर के रूप में तैनात थीं. उन्होंने ये रिश्वत रीडर दिनेश कुमार सैनी और सीनियर असिस्टेंट प्रवीण धाकड़ के जरिये ली थीं.

घूसखोरी की सूचना मिलने के बाद ACB की सवाई माधोपुर यूनिट ने छापेमारी कर 4 लाख रुपये की नकदी बरामद की.

डिक्री कराने के लिए कर रही थी घूसखोरी

ACB के अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता अपनी जमीन की अंतिम डिक्री जारी कराना चाहता था. जिसके एवज में एसडीएम काजल मीणा रिश्वत मांग रही थीं. एसडीएम अपने रीडर दिनेश कुमार सैनी को भेजकर शिकायतकर्ता से घूस मांग रही थी.

शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्होंने पहले 1 लाख रुपये की मांग की थी, बाद में यह 50 हजार रुपये पर तय हो गया. एसीबी अधिकारियों ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले को चुपचाप वेरिफाई किया. जिसमें यह पता चला कि रीडर, 50 हजार रुपये SDM के लिए और 10 हजार रुपये अपने लिए मांग रहा था.

रिश्वत के बैग में मिले 4 लाख रुपये

गुरुवार को एसडीएम दफ्तर में शिकायतकर्ता ने जाकर उन्हें रिश्वत के पैसे दे दिये. जब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम वहां पहुंची और बैग को चेक किया, तो उनके होश उड़ गए. उन्हें बैग में करीब 4 लाख रुपये संदिग्ध नकदी मिली.

ये भी पढ़ें- ‘राहुल को बचपन का ट्रॉमा…’ कंगना रनौत का राहुल गांधी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

एसडीएम काजल मीणा साल 2024 बैच की RAS अधिकारी हैं. उन्होंने एसटी वर्ग में टॉप किया था. IIT मंडी से B-tech करने वालीं काजल मीणा की यह पहली SDM पोस्टिंग थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

19 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

26 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

28 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

32 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

35 minutes ago