देश

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में रात्रि जागरण के दौरान मंच गिरा, 17 घायल, महिला की मौत

kalkaji mandir accident: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शनिवार रात स्टेज गिरने से 17 लोग घायल हो गए. वहीं एक महिला की मौत हो गई. घटना 27-28 जनवरी के मध्य रात्रि की है. जानकारी के अनुसार कालकाजी मंदिर में 27 जनवरी को माता का जागरण था. जिसमें रात में करीब 1500 से अधिक लोग जमा हो गए. इस दौरान भीड़ यहां बनाए मंच पर चढ़ गई. जिसके बाद मंच वजन सहन नहीं कर पाया। धड़ाम से नीचे गिर गया.

हादसे में 16 लोगों को चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं एक 45 वर्षीय महिला की इस हादसे में मौत हो गई.

कार्यक्रम में पहुंचे थे बाॅलीवुड सिंगर बी प्राक

जानकारी के अनुसार जागरण कार्यक्रम में बाॅलीवुड सिंग बी प्राक भी प्रस्तुति देने पहुंचे थे जिन्हें देखने के लिए मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई. इंडिया टूडे से मिली जानकारी के अनुसार बी प्राक ने कहा कि मैं कालकाजी मंदिर गया था जहां ये हादसा हो गया. लोगों को चोटें आई हैं. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन करने वाले लोगों को ध्यान रखना चाहिए था.

पुलिस ने दर्ज किया केस

वहीं इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी. पुलिस ने मामले में आयोजकों के खिलाफ धारा 337/304ए/188 के तहत मामला दर्ज किया है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago