मनोरंजन

Big Boss 17 Voting:अरुण मैशेट्टी या मन्नारा चोपड़ा, जानें कौन सबसे पहले ग्रैंड फिनाले से होगा बाहर?

Big Boss 17 Voting: बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले आज यानी रविवार शाम 6 बजे शुरू होने वाला है और विजेता के नाम का खुलासा आधी रात को होगा. ऐसे में कंटेस्टेंट उत्सुकता से अपनी सीटों पर खड़े होकर इस घोषणा का इंतजार कर रहे हैं साथ ही फैंस में भी यह जानने की इच्छा तेज है कि इस बार ट्रॉफी कौन लेकर जाएगा. अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को जिताने के लिए सभी जमकर वोट्स कर रहे हैं.

JioCinema पर वोटिंग प्रक्रिया हुई शुरू

आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज तक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को वोट करने की अपील कर रहे हैं. अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, अरुण श्रीकांत मशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ी मेहनत की है. विक्की जैन के अप्रत्याशित निष्कासन के बाद, शो के निर्माताओं ने JioCinema पर वोटिंग प्रक्रिया शुरू की, जिससे दर्शक अपने पसंदीदा प्रतियोगियों के लिए वोट डाल सकें. यह ध्यान देने वाली बात है कि वोटिंग लाइनें आज यानी रविवार को दोपहर 12 बजे बंद हो जाएंगी, जिससे कंटेस्टेंट्स को कलर्स चैनल पर अपने वोट देने के लिए 6 घंटे का समय मिलेगा.

जानें कौन होगा एलिमिनेट?

अरुण मैशेट्टी वोटों की गिनती में सबसे पिछे चल रहे हैं, उनकी हर जगह चर्चा बनी हुई है. माना जा रहा हैं कि अरुण और मन्नारा आखरी 2 प्रतियोगी होंगे. यदि यह भविष्यवाणी सच होती है, तो शो खत्म होने के दौरान एलिमिनेशन के पहले दौर में उनमें से एक को प्रतियोगिता को अलविदा कहते हुए देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:कल होगा Bigg Boss -17 का फिनाले, विजेता का नाम हुआ लीक! बाकियों के चेहरों पर छाई उदासी

इस कंटेस्टेंट्स को मिले सबसे ज्यादा वोट

स्‍टैंडअप कॉमेडियन मुनव्‍वर फारूकी वोटों के साथ विनर बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. उन्‍हें कुल 3.38 लाख से अध‍िक वोट्स मिले हैं. जबकि अभ‍िषेक कुमार दूसरे नंबर पर हैं. उन्‍हें 68 हजार से अध‍िक वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर मन्‍नारा चोपड़ा का नाम है. चौंकाने वाला फेरबदल चौथे और पांचवें नंबर पर हुआ है. इससे पहले जो शुरुआती वोटिंग ट्रेंड आए थे, उसमें अंकिता लोखंडे चौथे नंबर पर थीं, लेकिन अब वह सबसे पीछे 5वें नंबर पर चली गई हैं. जबकि चौथे नंबर पर अरुण माशेट्टी हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago