‘गैंगस्टर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत सोमवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. आज उन्होंने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मंडी से भाजपा सांसद कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम से मुलाकात की फोटो शेयर की.
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उनकी बहन रंगोली भी मौजूद थीं. इस दौरान कंगना को भेंट स्वरूप तस्वीर भी मिली. अपनी खुशी जाहिर करते हुए कंगना ने लिखा, “आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला. मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा.
कंगना कई बार जिक्र कर चुकी हैं कि पीएम मोदी द्वारा देश के लिए किए गए सराहनीय कार्यों की वजह से ही वे राजनीति में आने के लिए प्रेरित हुई थीं. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2014 से पहले देश में बहुत निराशा थी और वे भी देश की हालातों को लेकर चिंतित थीं, लेकिन 2014 के बाद देश को असल मायनों में आजादी मिली है. अभिनेत्री ने हमेशा पीएम मोदी को अपना मार्गदर्शक और शुभचिंतक माना है. वे आए दिन सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़े क्लिप्स शेयर करती रहती हैं.
साल 2024 में कंगना ने भाजपा का दामन थामा था. उन्हें लोकसभा चुनाव में हिमाचल के मंडी से उम्मीदवार बनाया गया. कंगना पहली ही बार में चुनाव जीतीं और मंडी से सांसद बनीं. आज वे अपना फिल्मी करियर और राजनीतिक करियर दोनों ही बखूबी संभाल रही हैं. अभिनेत्री सदन में लगातार हमलावर रहती हैं और हाल ही में उन्होंने राहुल गांधी के लिए ‘टपोरी’ शब्द का इस्तेमाल किया था. अभिनेत्री का कहना था कि विपक्ष के नेता का व्यवहार सदन में किसी रोड-साइड लड़के की तरह होता है, जिसकी वजह से सभी महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं.
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…