कांके (रांची) : दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी समीर अंसारी के रांची के कांके स्थित सुहाना सिटी आवास पर दिल्ली पुलिस और कांके पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से चोरी के दो थार वाहन और चार मोटरसाइकिल बरामद की हालांकि, मुख्य आरोपी समीर अंसारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य ट्रैवल एजेंसियों से चार पहिया वाहन किराये पर लेते थे और फिर उन्हें लेकर फरार हो जाते थे. पिछले करीब आठ महीनों से गिरोह के सदस्य कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर सैकड़ों वाहन किराये पर लेकर गायब हो रहे थे. इसके बाद वाहनों के नंबर प्लेट बदलकर उनका इस्तेमाल किया जाता था. बाद में चोरी के वाहनों को बेच दिया जाता था या कबाड़ में खपा दिया जाता था.
दिल्ली पुलिस ने गिरोह तक पहुंचने के लिए खास रणनीति बनायी. पुलिस ने जीपीएस से लैस एक वाहन को ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से किराये पर लगवाया. गिरोह के सदस्य कथित तौर पर उस वाहन को भी चोरी कर कांके स्थित समीर अंसारी के घर ले आये. जीपीएस के जरिये वाहन की लोकेशन का पता लगाते हुए दिल्ली पुलिस कांके पहुंची.
दिल्ली पुलिस ने समीर के घर की लोकेशन का पता लगाने के बाद रात करीब तीन बजे से निगरानी शुरू की. सुबह पांच बजे कांके पुलिस को सूचना देकर मिलकर छापेमारी की गयी. पुलिस के अनुसार घर का दरवाजा खटखटाने के बावजूद करीब दो घंटे तक दरवाजा नहीं खोला गया. इसी दौरान मुख्य आरोपी समीर घर के पिछले दरवाजे से निकलकर धान के खेत की ओर भाग गया. पुलिस ने उसका पीछा किया लेकिन उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली.
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से दो थार वाहन और चार दोपहिया वाहन जब्त किये. पुलिस के अनुसार, सभी वाहनों पर दिल्ली के फर्जी नंबर प्लेट लगे हुए थे. इसके अलावा समीर के नाम और पहचान से संबंधित एक कथित फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किया गया. पुलिस का दावा है कि पासपोर्ट पर समीर की तस्वीर थी जबकि नाम किसी अन्य व्यक्ति का था. इसी पासपोर्ट के जरिये वह कथित तौर पर चोरी के पैसों से दुबई भी जा चुका था. मामले में पुलिस गिरोह के नेटवर्क और चोरी के अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…
पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…
कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…