(AI IMAGE)
Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों के गोचर से बनने वाले शुभ योगों का विशेष महत्व माना गया है. नवंबर 2026 के पहले हफ्ते में गुरु बृहस्पति और चंद्रमा के एक साथ आने से शक्तिशाली ‘गजकेसरी राजयोग’ बनने जा रहा है. गुरु ज्ञान व सुख-समृद्धि के कारक हैं, जबकि चंद्रमा मन का प्रतिनिधित्व करते हैं. इन दोनों ग्रहों की युति से बनने वाला यह राजयोग कुछ राशियों के जीवन में धन, तरक्की और खुशहाली लेकर आएगा.
नवंबर 2026 के शुरुआती दिनों (3 से 5 नवंबर) में सिंह राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से ‘गजकेसरी राजयोग’ का निर्माण होगा. इस ज्योतिषीय घटना के प्रभाव से कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों को धन लाभ, करियर में पदोन्नति, वाहन-मकान खरीदने के योग और आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 5 नवंबर को सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक इसी राशि में बने रहेंगे. सिंह राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं. इस तरह दोनों शुभ ग्रहों के एक ही राशि में मौजूद रहने से बेहद फलदायी ‘गजकेसरी राजयोग’ का निर्माण होगा. 5 नवंबर को चंद्रमा के कन्या राशि में गोचर करते ही यह युति समाप्त हो जाएगी.
कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग गोचर कुंडली के दूसरे भाव में बनने जा रहा है.
तुला राशि के लिए यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव (आय व लाभ भाव) में बनेगा.
धनु राशि के जातकों की गोचर कुंडली के 9वें भाव (भाग्य भाव) में गुरु और चंद्रमा का यह शुभ संयोग बनेगा.
यह भी पढ़ें-शुक्रवार को ध्रुव योग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल! सिंह और कुंभ राशि की चमकेगी किस्मत, मेष वाले रहें सतर्क
-भारत एक्सप्रेस
Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…
DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…
UP Roadways Record: दिवाली के दौरान 6 से 11 नवंबर तक यूपी रोडवेज की बसों…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…
PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…