देश

Kanpur Dehat Case: जिन्ना तो चले गए, उनके वारिस के रूप में कई लोग बच गए- ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार

Kanpur Dehat Case: कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत के मामले को लेकर विपक्ष यूपी की बीजेपी सरकार पर हमलवार है. सपा-कांग्रेस के बाद अब एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठाया है. वहीं असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूपी में बुलडोजर की राजनीति करने वालों ने एक मां और बेटी की जान ले ली. ये देश को बुलडोजर से चलाना चाहतें हैं संविधान से नहीं. आप (भाजपा) सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहते हैं जोड़ना नहीं चाहते हैं.

गिरिराज सिंह ने किया पलटवार

वहीं ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, “औवेसी साहब के मुंह से जब भी निकलता है तो जहर ही निकलता है. वे कभी कायदे की बात नहीं करते. जिन्ना तो चले गए जिन्ना के वारिस के रूप में कई लोग बच गए हैं.”

गिरिराज सिंह ने कहा, “मुस्लिम समाज की बढ़ती आबादी मेरे लिए चिंता का विषय नहीं है. जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले जो कट्टरपंथी आ गए हैं वही ऐसा काम करते हैं. आजतक देश में हिंदुओं के द्वारा किसी भी तजिया पर एक पत्थर भी नहीं फेंका गया होगा.”

बता दें कि कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में सोमवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक अधेड़ उम्र की महिला (प्रमिला) और उसकी बेटी (नेहा) ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी. वहीं पति दोनों को बचाने की कोशिश में जख्मी हो गया था. इस मामले में एसडीएम समेत 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है.

ये भी पढ़ें: Kanpur Dehat: बेटी-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार देख रो पड़ी जख्मी आंखें, खुद को नहीं रोक पाया घायल पति पहुंचा घाट, की फांसी की मांग

इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश देते हुए कहा कि पूरी रिपोर्ट का हमें इंतजार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला हैं, इस मामले में दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ जायेगा. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि कानपुर देहात की घटना दुखद है. मामले में जांच चल रही है. गिरफ़्तारियां भी शुरू हो गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

8 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

17 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

23 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

37 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

40 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago